विज्ञापन

Kerala Election Results 2026: धर्मडम में CM विजयन, नेमोम में बीजेपी आगे, जानें हाई प्रोफाइल सीट का हाल

Kerala Election Results 2026: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की धर्मडम सीट से लेकर भाजपा की प्रतिष्ठा नेमोम और पेरावूर, त्रिशूर, हरिपद, मट्टन्नूर जैसी हाई‑प्रोफाइल सीटों पर आज सबकी निगाहें टिकी हैं.

Kerala Election Results 2026: धर्मडम में CM विजयन, नेमोम में बीजेपी आगे, जानें हाई प्रोफाइल सीट का हाल
Kerala Election Results 2026: सीएम विजयन की सीट पर सबकी नजर
  • केरल चुनाव में सीएम विजयन की सीट धर्मडम पर मतगणना के रुझान पूरे राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं
  • केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार को सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती से शुरू हुए
  • मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली पहली बार लागू की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आज केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं, अभी तक के शुरुआती रुझानों में लेफ्ट का किला ढहता दिख रहा है. चुनाव के नतीजे जब घोषित हो रहे हैं, तब राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली कुछ हाई‑प्रोफाइल सीटों पर खास नजरें टिकी हुई है. एक तरफ मुख्यमंत्री से लेकर दिग्गज नेताओं तक की सियासी साख इन सीटों से जुड़ी है. धर्मडम, नेमोम, पेरावूर, त्रिशूर, हरिपद और मट्टन्नूर उन प्रमुख सीटों में शामिल हैं, जिनके नतीजे चुनावी तस्वीर को साफ कर सकते हैं.

धर्मडम (Dharmadam)

धर्मडम केरल की सबसे अहम सीटों में से एक मानी जाती है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की परंपरागत सीट रही है. यहां का परिणाम सीधे तौर पर वाम मोर्चे और मुख्यमंत्री की राजनीतिक पकड़ का संकेत माना जाता है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, जो धर्मडम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने शुरुआती दौर में बढ़त दर्ज की है, जिससे इस सीट पर वाम मोर्चे की पकड़ और मजबूत होती दिख रही है. इसके अलावा मट्टन्नूर, कुत्तुपरम्बा और थलस्सेरी की अपनी पारंपरिक सीटों पर भी एलडीएफ आगे बना हुआ है.

केरल की हाई‑प्रोफाइल सीटें: किसके बीच मुकाबला

पिनराई विजयन – CPI(M) / LDF (मुख्यमंत्री)
एडवोकेट वी.पी. अब्दुल रशीद – कांग्रेस / UDF
के. रंजीथ – भाजपा / NDA
मुख्य मुकाबला: पिनराई विजयन बनाम कांग्रेस, भाजपा तीसरा प्रमुख दल

ये भी पढ़ें : Kerala Election Results 2026 LIVE: लेफ्ट का आखिरी किला बचेगा या केरल में आएगी कांग्रेस, नतीजे आज

नेमोम (Nemom)

नेमोम सीट इस बार भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है क्योंकि यहां भाजपा की ओर से राजीव चंद्रशेखर मैदान में हैं. त्रिशूर से पिछली बार भाजपा की लोकसभा जीत के बाद नेमोम को पार्टी की राज्य राजनीति में आगे की राह के तौर पर देखा जा रहा है, इसलिए यहां का फैसला बेहद अहम माना जा रहा है.  केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में नेमोम सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बढ़त हासिल कर ली है. जैसे‑जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, यह बढ़त भाजपा के लिए इस अहम और हाई‑प्रोफाइल सीट पर शुरुआती मजबूती का संकेत मानी जा रही है.

नेमोम (Nemom)

राजीव चंद्रशेखर – भाजपा / NDA
वी. शिवनकुट्टी – CPI(M) / LDF (मौजूदा विधायक)
एडवोकेट के.एस. सबरीनाथन – कांग्रेस / UDF
त्रिकोणीय मुकाबला—भाजपा, वाम और कांग्रेस आमने‑सामने

पेरावूर (Peravoor)

कन्नूर ज़िले की पेरावूर सीट पर इस चुनाव में हाई‑वोल्टेज मुकाबला है. माकपा की प्रमुख नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा यूडीएफ के उम्मीदवार और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ से आगे निकल गई. यह सीट सीधे एलडीएफ और यूडीएफ की ताकत की परीक्षा मानी जा रही है. 

के.के. शैलजा – CPI(M) / LDF
सनी जोसेफ – कांग्रेस / UDF (केपीसीसी अध्यक्ष, मौजूदा विधायक)
सीधा एलडीएफ बनाम यूडीएफ मुकाबला, सबसे हाई‑वोल्टेज सीटों में एक

ये भी पढ़ें : केरल में किसकी बनेगी सरकार? यूडीएफ-एलडीएफ पर नजर; बीजेपी को मिलेंगी कितनी सीटें

त्रिशूर (Thrissur)

केरल की त्रिशूर सीट भी इस बार खास चर्चा में है. इस सीट से कांग्रेस के राजन जे पल्लन आगे चल रहे हैं. यहां से भाजपा नेता सुरेश गोपी की लोकसभा जीत के बाद यह विधानसभा सीट भी हाई‑प्रोफाइल बन चुकी है. विधानसभा स्तर पर यहां के नतीजे सियासी संतुलन के लिहाज से अहम रहेंगे.

पद्मजा वेणुगोपाल – भाजपा / NDA
राजन जे. पल्लन – कांग्रेस / UDF
अलंकोडे लीलाकृष्णन – CPI / LDF
तीन‑कोणीय लड़ाई, लोकसभा में भाजपा की जीत के बाद फोकस में

हरिपद (Haripad)

हरिपद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला आगे चल रहे हैं. इस सीट पर आने वाला फैसला कांग्रेस नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है.

रमेश चेन्नीथला – कांग्रेस / UDF (पूर्व नेता प्रतिपक्ष)
टी.टी. जिज्मोन – CPI / LDF
संदीप वाचस्पति – भाजपा / NDA
मुख्य मुकाबला: चेन्नीथला बनाम वाम, भाजपा चुनौतीकर्ता

मट्टन्नूर (Mattannur)

केरल की मट्टन्नूर विधानसभा सीट पर मतगणना अभी जारी है. ताजा रुझानों के मुताबिक CPM उम्मीदवार वी.के. सनोझ बढ़त बनाए हुए हैं. सनोझ को अब तक 67,179 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के चंद्रन थिल्लंकेरी 56,236 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं. दोनों के बीच फिलहाल 10,943 वोटों का अंतर है. 43 वर्षीय सनोझ पोस्टग्रेजुएट हैं और इस सीट के मौजूदा विधायक नहीं हैं.

वी.के. सनोझ – CPI(M) / LDF
चंद्रन थिल्लंकेरी – कांग्रेस / UDF
बिजू एलक्कुझी – भाजपा / NDA

एलडीएफ‑यूडीएफ‑भाजपा के बीच त्रिकोणीय टक्कर, शैलजा के सीट छोड़ने के बाद खास चर्चा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com