विज्ञापन

गोवा यूनिवर्सिटी छात्र परिषद चुनाव में एबीवीपी का क्लीन स्वीप, सभी 9 सीटों पर दर्ज की जीत

छात्र संगठन ने इसे छात्रों के भरोसे और छात्र हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सकारात्मक छात्र राजनीति के पक्ष में मिले स्पष्ट जनादेश का प्रतीक बताया है.

गोवा यूनिवर्सिटी छात्र परिषद चुनाव में एबीवीपी का क्लीन स्वीप, सभी 9 सीटों पर दर्ज की जीत
गोवा यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने बड़ी जीत हासिल की है.

गोवा यूनिवर्सिटी छात्र परिषद चुनाव 2026-27 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सभी नौ सीटों पर कब्जा जमा लिया है. इस जीत के साथ संगठन ने छात्र राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति एक बार फिर साबित की है. चुनाव परिणाम आने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. संगठन ने इस जीत को छात्र हितों और सकारात्मक नेतृत्व पर छात्रों के भरोसे का परिणाम बताया है.

अध्यक्ष से लेकर कार्यकारी सदस्य तक सभी पदों पर जीत

चुनाव में कल्पेश संतोष वाल्के को गोवा यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है. वहीं श्रेयांश तुलसीदास नाइक सचिव बने हैं जबकि पूर्वी विजय परब महिला सदस्य निर्वाचित हुई हैं. इसके अलावा छह कार्यकारी सदस्यों के रूप में अनीश यशोधन गौंस देसाई, अर्थिकेश अशोक नाइक, माधव संदेश देसाई, निधि नामदेव मलिक, सवालो संजय शेट और वेंकटेश उर्फ श्रेयाश श्रीराम शेट वेरेंकर को चुना गया है.

देशभर में लगातार मजबूत हो रही एबीवीपी

हाल के महीनों में एबीवीपी को देश के कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चुनावी सफलता मिली है. संगठन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में तीन प्रमुख पद जीते. पंजाब यूनिवर्सिटी में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद अपने पास बरकरार रखा. इसके साथ ही उत्तराखंड के 110 से अधिक कॉलेजों में भी जीत दर्ज की.

लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में आठ में से पांच सीटें एबीवीपी के खाते में गईं. वहीं केरल के त्रिपुनिथुरा गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज में सभी छह प्रमुख पदों पर संगठन ने जीत हासिल की. ओडिशा के कई विश्वविद्यालयों में भी एबीवीपी को सफलता मिली है.

नेताओं ने जीत को बताया छात्रों का जनादेश

एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि गोवा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मतदान के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है. उनके अनुसार छात्र अब रचनात्मक, लोकतांत्रिक और जिम्मेदार छात्र नेतृत्व को प्राथमिकता दे रहे हैं. वहीं कोंकण राज्य सचिव राहुल राजोरिया ने कहा कि यह जीत छात्रों के विश्वास और संगठन की छात्र-केंद्रित पहलों का परिणाम है. उन्होंने भरोसा जताया कि नई छात्र परिषद छात्रों की समस्याओं के समाधान और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए काम करेगी.

यह भी पढ़ें | …जब पेपर लीक के खिलाफ छात्र नेता धर्मेंद्र प्रधान ने किया था प्रोटेस्ट, हुआ था लाठीचार्ज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ABVP Activist, Goa University, Student Council Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com