विज्ञापन

हम पर जो भरोसा जताया... केरल में कांग्रेस की जीत पर प्रियंका गांधी ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं को भेजा खास संदेश

प्रियंका गांधी ने कहा कि वायनाड में मेरे परिवार के लिए आपने शानदार जनादेश से यूडीएफ में अपना विश्वास फिर से दिखाया है, जहां 7 में से 7 सीटें यूडीएफ को मिली हैं. अब आपके पास 8 प्रतिनिधि हैं.

हम पर जो भरोसा जताया... केरल में कांग्रेस की जीत पर प्रियंका गांधी ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं को भेजा खास संदेश
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल में यूडीएफ की जीत पर प्रदेशवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया है
  • उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा यूडीएफ के मार्गदर्शन और बेहतर भविष्य बनाने में सहायक होगा
  • प्रियंका गांधी ने अगले पांच सालों के लिए वादे ईमानदारी और विनम्रता से पूरा करने का संकल्प जताया
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत के लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि उनका यह भरोसा यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा. केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने प्रचंड जीत हासिल की है.

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केरल के मेरे सभी भाइयों और बहनों, आपके विश्वास और आपके जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद. आपने हम पर जो भरोसा जताया है, वह यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा, हम आप में से प्रत्येक के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे.''

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि आपके प्रति हमारी कृतज्ञता अगले पांच सालों में हर दिन नजर आएगी, क्योंकि हम ईमानदारी और विनम्रता से अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे.''

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘वायनाड में मेरे परिवार के लिए आपने शानदार जनादेश से यूडीएफ में अपना विश्वास फिर से दिखाया है, जहां 7 में से 7 सीटें यूडीएफ को मिली हैं. अब आपके पास 8 प्रतिनिधि हैं, जो वायनाड के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे. हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.''

उन्होंने साथ ही कहा कि यूडीएफ के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को, जिन्होंने एकजुट और प्रगतिशील केरल का संदेश हर घर तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम किया, मेरी हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और आपके अथक प्रयासों के लिए आभार.

इसे भी पढ़ें: वेणुगोपाल, सतीशन या चेन्नीथला... कौन बनेगा केरल का अगला सीएम? समझिए समीकरण

इसे भी पढ़ें: केरल में 'लालू का लालटेन' जलाने वाले इकलौते उम्मीदवार पीके प्रवीण कौन? कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ जीता चुनाव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Election Latest News, Kerala Result 2026, Result Election Result, Congress Victory In Kerala, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com