विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 28 नवंबर को बैंक खुला है या बंद? दिसंबर में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Today Bank holidays Saturday, November 28: आज शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं? जानें अगले महीने यानी दिसंबर 2026 में कब-कब और किस वजह से रहेंगी बैंक की छुट्टियां, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Bank Holiday Today: आज 28 नवंबर को बैंक खुला है या बंद? दिसंबर में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
RBI Bank Holiday list 2026: बैंक आज 28 नवंबर को चौथे शनिवार के चलते बंद हैं.
NDTV इंडिया

Bank Holiday 28 November: अगर आपने किसी जरूरी काम से आज यानी 28 नवंबर 2026 को बैंक जाने का प्लान बनाया है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. आज शनिवार है और इसी वजह सेकई लोगों के मन में यह सवाल है कि आज बैंक खुला है या बंद.इतना ही नहीं, अगले महीने यानी दिसंबर की शुरुआत भी करीब है, जिसमें त्योहारों और खास मौकों के चलते बैंकों में कई दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ये जान लीजिए कि शनिवार की वजह से आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं. 

आज 28 नवंबर को बैंक की छुट्टी 

महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद हैं. सरकारी हो या प्राइवेट, किसी भी बैंक की ब्रांच आज नहीं खुलेगी. कल रविवार होने के चलते भी बैंक बंद रहेंगे. 

RBI के छुट्टियों के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं. इसी नियम के तहत आज 28 नवंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी है. इसके अलावा रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं. यानी आज और कल दोनों दिन बैंक की ब्रांच में जाकर काम नहीं हो सकेगा.

ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो अगले महीने की छुट्टियों को भी ध्यान में रखकर प्लान बनाएं. 

दिसंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

दिसंबर में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और खास मौकों के चलते बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी रहेंगी. आइए जानते हैं दिसंबर में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं.

  • 1 दिसंबर: अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्वदेशी आस्था दिवस (Indigenous Faith Day) / राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 3 दिसंबर: गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 9, 10 और 11 दिसंबर: सिक्किम में लोसूंग / नामसूंग त्योहार के चलते तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 दिसंबर: मेघालय में पा टोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे. यह महीने का दूसरा शनिवार भी है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 दिसंबर: मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 दिसंबर: गोवा में गोवा मुक्ति दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 दिसंबर: मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस की पूर्व संध्या (क्रिसमस ईव) पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 दिसंबर: क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 दिसंबर: नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 30 दिसंबर: मेघालय में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 दिसंबर: मिजोरम में नव वर्ष की पूर्व संध्या (न्यू ईयर ईव) के चलते बैंक बंद रहेंगे.

दिसंबर में लगातार कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

क्रिसमस के चलते 25 से 27 दिसंबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. 25 दिसंबर को क्रिसमस, 26 दिसंबर को चौथा शनिवार और 27 दिसंबर को रविवार है. मेघालय में 24 से 27 दिसंबर तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे.वहीं, सिक्किम में लोसूंग / नामसूंग और दूसरे शनिवार के चलते 9 से 12 दिसंबर तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ऑनलाइन काम

बैंक की ब्रांच बंद होने पर भी UPI, IMPS, NEFT, RTGS, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं आमतौर पर चालू रहेंगी. इनकी मदद से पैसे भेजने और निकालने जैसे काम किए जा सकते हैं.हालांकि, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट कराना, KYC वेरिफिकेशन और बैंक में जाकर चेक जमा करने जैसे काम ब्रांच खुलने पर ही हो सकेंगे. इसलिए बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें | गोल्ड लोन लेने वालों को झटका: अब हर महीने भरनी होगी ब्याज की किस्त, सोने की कीमतों में गिरावट के बीच RBI सख्त

यह भी पढ़ें | रिटायरमेंट के बाद किस्तों में PF निकालने पर लगेगा टैक्स या मिलेगी छूट? EPF0 के SWP ऑप्शन पर एक्सपर्ट्स की राय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI Bank Holiday List, Bank Holiday Saturday, Bank Holiday Today, Today Bank Holiday, December Bank Holidays
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com