विज्ञापन

केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की सरकार.. क्या शशि थरूर बनेंगे मुख्यमंत्री?

केरलम में कांग्रेस 10 साल बाद सरकार बनाने जा रही है. चुनाव नतीजों के बीच केरलम के मुख्यमंत्री को लेकर भी कई नाम चर्चा में आ गए हैं. इनमें एक नाम शशि थरूर का भी है.

केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की सरकार.. क्या शशि थरूर बनेंगे मुख्यमंत्री?
शशि थरूर. (फाइल फोटो)
  • केरल में दस साल बाद कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है
  • कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवारों में केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन, रमेश चेन्नीथला और शशि थरूर हैं
  • शशि थरूर केरल के लोकप्रिय सांसद हैं और उन्होंने पार्टी के लिए काफी काम किया है

केरलम में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है. 10 साल बाद केरलम में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ 89 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं, लेफ्ट 35 सीटों पर सिमटता दिख रहा है. अब जब कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में आने वाली है तो चर्चा मुख्यमंत्री पद को लेकर भी शुरू हो गई है. केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है.

केरलम में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ये तो हाईकमान तय करेगा. लेकिन कुछ नाम हैं जो इस रेस में चल रहे हैं. इनमें केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन, रमेश चेन्नीथला के साथ-साथ शशि थरूर का नाम भी है. सबसे ज्यादा चर्चा में शशि थरूर का नाम है.

शशि थरूर से जब NDTV ने पूछा कि केरलम में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि जीते हुए विधायकों के साथ सलाह-मशविरा करते हैं और उसके बाद हाईकमान फैसला लेता है.

अगले मुख्यमंत्री की रेस में शशि थरूर का नाम इसलिए आगे चल रहा है, क्योंकि वह कांग्रेस के लोकप्रिय सांसदों में से एक हैं. केरलम में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बहुत काम किया है. तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर चार बार से सांसद हैं. उनके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी छवि साफ-सुथरी है. 

हालांकि, कुछ बातें हैं जो शशि थरूर को इस रेस से बाहर कर सकती हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि शशि थरूर कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को लेकर ऐसी बातें की हैं, जिसने कांग्रेस को असहज कर दिया. उन्होंने कई बार पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी थरूर ने कई बार पीएम मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ की थी. लेकिन पिछले कुछ समय से शशि थरूर शांत रहे हैं.

लेकिन केरलम के वोटर शशि थरूर को अपना मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहते हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में सिर्फ 1% वोटर्स ने ही शशि थरूर को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया था. मुख्यमंत्री के लिए 21% वोटर्स की पसंद वीडी सतीशन थे.

यह भी पढ़ेंः वेणुगोपाल, सतीशन या चेन्नीथला... कौन बनेगा केरल का अगला सीएम? समझिए समीकरण
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Assembly Election 2026, Keralam Result, Results With NDTV, Shashi Tharoor, Keralam CM Choice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com