- कटिहार के युवक ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराया, वीडियो हो गया वायरल
- बिहार पुलिस ने उसे एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
- आरोपी पहले भी रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है और अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ था
बिहार के कटिहार में मिर्जापुर वेब सीरीज के 'गुड्डू पंडित' बनने का खुमार एक युवक पर ऐसा चढ़ा कि वो रील बनाने के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंच गया. युवक अवैध हथियार लहराकर सोशल मीडिया पर टशन दिखाना चाह रहा था. लेकिन उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद बिहार पुलिस ने युवक को एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. रंगदारी के मामले में पहले भी जेल जा चुके इस युवक का सोशल मीडिया स्टंट उसे दोबारा सलाखों के पीछे ले गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के अनुसार, कटिहार पुलिस ने आमला टोला मोहल्ले के शिवम को गिरफ्तार किया है. शिवम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिवम हथियार लहराता दिख रहा है. उसके कुछ और वीडियो भी सामने आए, जिसमें वो सोशल मीडिया पर रौब दिखाने की कोशिश करता दिख रहा है. अब कटिहार पुलिस ने इस मामले में एक्शन किया है. शिवम मिर्जापुर वेब सीरीज के पात्र गुड्डू पंडित से प्रेरित था.
पहले भी जा चुका है जेल
आरोपी शिवम पहले भी अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ रहा है और इससे पहले भी जेल गया है. इस बार सोशल मीडिया में हथियार लहराते के साथ-साथ पुलिस उनके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

Bihar Video Viral
यह भी पढ़ें: 'PoK जल्द ही भारत का हिस्सा होगा', ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख का बड़ा बयान
24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी
एसपी शिखर चौधरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, 1 अप्रैल को एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक अवैध हथियार लहराते दिख रहा है. युवक दहशत फैलाने का काम कर रहा था. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई और महज 24 घंटे के अंदर जो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. कटिहार पुलिस इस तरह के मामलों में तुरंत एक्शन लेती है.
यह भी पढ़ें: पिस्तौल की नोंक पर 10 लाख की लूट, दिल्ली में मामा-भांजे गिरफ्तार, 500 CCTV खंगालकर पकड़े गए लुटरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं