विज्ञापन

कर्नाटक: बेड रूम में पड़ी थी पति की लाश, आरोपी पत्नी बेड पर लेट कर स्क्रॉल करती रही रील

कर्नाटक के धारवाड़ में डॉक्टर किरण होननावर की हत्या हुई और इसी दौरान उनका 8 साल का बेटा घायल हुआ. मृतक की पत्नी प्रियंका को मामले में आरोपी बनाया गया है, जो लाश के पास बेड पर रील देख रही थी.

कर्नाटक: बेड रूम में पड़ी थी पति की लाश, आरोपी पत्नी बेड पर लेट कर स्क्रॉल करती रही रील
धारवाड़ हत्याकांड में आए हैरान करने वाले अपडेट्स.
NDTV
बेंगलुरु:

कर्नाटक के धारवाड़ में स्थित एक अपार्टमेंट में हुए हत्याकांड का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वीडियो में शायद इस मामले से जुड़े करीब हर सवाल का जवाब छिपा हुआ है. अपार्टमेंट के अंदर घुसते ही फर्श पर सिर्फ खून के धब्बे और खामोशी का आलम है. दो कदम आगे बढ़ने पर बेडरूम है. सफेद रंग की टाइल्स सुर्ख खून से लाल है. फर्श पर एक आठ साल का घायल बच्चा पड़ा हुआ है, जो खून से लथपथ है. बगल में उसके पिता डॉ. किरण होनानवर की लाश पड़ी हुई है. उसी रूम में लगे बेड पर मृतक बच्चे की मां और बेजान पड़े हुए डॉ. किरण की पत्नी डॉ. प्रियंका लेटकर स्मार्टफोन में रील स्क्रॉल कर रही है.

मृतक के रिश्तेदार और कई जानने वाले लोग उनसे फोन पर कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उनकी पत्नी फोन उठाकर बहाने बनाती रही. जब काफी देर गुजर जाने के बाद भी बात नहीं हो पाई, तो रिश्तेदारों ने अपार्टमेंट आने का फैसला किया और पहुंचने पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिस पर उन्हें यकीन करना मुश्किल हो रहा था. 

जिस अपार्टमेंट में कभी ठहाके गूंजा करते थे, उसी जगह पर डरावना माहौल बना हुआ है और महिला बिल्कुल बेफिक्र अंदाज में फोन चलाते नजर आ रही है. बच्चे की मां और मृतक की पत्नी प्रियंका को इस मामले में आरोपी बनाया गया है और मामले की जांच चल रही है.

पुलिस भी रह गई हैरान...

जब पुलिस इस फ्लैट में घुसी तो अंदर का नजारा देखकर वो भी हैरान थी. फर्श पर जहां एक शख्स की लाश पड़ी वही दूसरी तरफ एक आठ साल का बच्चा घायल हालात में पड़ा हुआ था. पुलिस को हैरानी तब हुई, जब अधिकारियों ने उसी कमरे में आरोपी महिला को बेड पर लेटे लेटे फोन पर रील्स को स्क्रॉल करते देखा. अब इस घटना वीडियो भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में डॉक्टर की हत्या, अपार्टमेंट में चाकू घोंप मार डाला; पत्नी पर लग रहे आरोप

क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक के धारवाड़ में डॉ. किरण होनानवर की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई. इसके साथ ही उनके आठ साल के बेटे को चाकू घोंपने से गंभीर चोटें आईं. मृतक की पत्नी डॉ. प्रियंका को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में लिया गया है.

हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि अपार्टमेंट में कोई बाहरी आदमी नहीं घुसा था, क्योंकि यह एक बहुत ज्यादा सुरक्षित रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स है. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर के अंदर सिर्फ तीन लोग- पति, पत्नी और बच्चा ही मौजूद थे.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

हत्याकांड का यह मामला तब सामने आया, जब डॉ. किरण के रिश्तेदारों ने उनसे बार-बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की. कॉल करने वालों को डॉ. किरण की पत्नी प्रियंका ने बताया कि वे आराम कर रहे हैं. बाद में यह भी कहा गया कि वे बाहर गए हैं. जब शाम तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो परेशान परिवार के सदस्य अपार्टमेंट आए और फ्लैट में उन्हें खून से लथपथ पाया. घर के अंदर घायल बच्चा भी मिला.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में कुत्ते की बेल्ट से पत्नी का गला घोंटकर हत्या की, फिर खुदकुशी कर ली

अब तक क्या कुछ पता चला है?

पुलिस ने बताया कि जब वे पहुंचे तो बच्चे की सांस चल रही थी. इसके बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पति एक कमरे में मरा हुआ मिला, जबकि घायल बच्चा दूसरे कमरे में मिला.  कमिश्नर ने कहा कि पत्नी अलग-अलग बयान दे रही हैं. पुलिस ने कहा कि जांच के हिस्से के तौर पर अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के CCTV फुटेज की जांच की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Bengaluru, Karnataka Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com