विज्ञापन

बेंगलुरु की लड़की का दावा: शराब के नशे में धुत उबर डिलीवरी बॉय ने की घर में घुसने की कोशिश, अकेली लड़की ने ऐसे बचाई जान

हाल ही सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां उबर पार्सल डिलीवरी के लिए आए एक शख्स ने अकेली लड़की के घर में घुसने की कोशिश की. घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बेंगलुरु की लड़की का दावा: शराब के नशे में धुत उबर डिलीवरी बॉय ने की घर में घुसने की कोशिश, अकेली लड़की ने ऐसे बचाई जान
बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय की इस हरकत पर फूटा सोशल मीडिया का गुस्सा

Uber Parcel Delivery Incident: आज के समय में ऑनलाइन ऐप के जरिए पार्सल भेजना या सामान मंगाना काफी आसान हो गया है, लेकिन कई बार कुछ ऐसी घटनाएं भी घट जाती हैं, जो जिंदगी का सबसे बड़ा सबक दे जाती हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु की अनेरी ठक्कर के साथ. दरअसल, अनेरी अपने घर में अकेली थीं. अपनी दोस्त का छूटा हुआ जैकेट वापस उसे भेजने के लिए उसने उबर पार्सल बुक किया था. बुक करने के बाद डिलीवरी बॉय आया, सामान लिया और फिर शुरू हुआ, डिलीवरी बॉय की हरकतों का कारनामा. वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, उबर पार्सल डिलीवरी के लिए आए शख्स ने अकेली लड़की के घर में घुसने की कोशिश की. अब घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:-रेस्तरां में पत्नी के लिए बुजुर्ग पति का ऐसा प्यार देख लोगों की भर आईं आंखें, VIDEO पर लोगों ने लुटाया प्यार

जब मदद का बहाना बन गया खतरा (Jab madad ka bahana ban gaya khatra)

बताया जा रहा है कि, घर के अंदर घुसने के लिए उसने पहले फोन की बैटरी खत्म होने का ड्रामा किया था और घर के अंदर मोबाइल चार्ज करने की इजाजत मांगी थी. जब डिलीवरी बॉय की बातों पर अनेरी को शक हुआ, तो उसी बीच डिलीवरी बॉय ने घर की बालकनी में जाकर सिगरेट पीने की बात कही, ये सुनकर अनेरी का माथा ठनक गया. बिना हिचकिचाए अनेरी ने बहाना मार दिया कि, कमरे में उनका दोस्त सो रहा है. इस बीच जब डिलीवरी बॉय फोन चार्ज करने लगा, तो अनेरी देखा कि, बैटरी पहले से ही 45 प्रतिशत थी. ये देखकर अनेरी समझ चुकी थी कि, कुछ तो गड़बड़ है.

शराब की बदबू और सिक्योरिटी गार्ड की एंट्री (Uber Delivery Boy Viral Video)

डिलीवरी बॉय की नीयत पर शक होते ही अनेरी ने तुरंत अपने सोसाइटी के गार्ड को फोन कर के ऊपर बुला लिया. वीडियो में अनेरी बता रही हैं कि, डिलीवरी बॉय करीब 2 मीटर की दूरी पर खड़ा था, फिर भी उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी. हद तो तब हो गई जब जाते-जाते भी उसने अनेरी का नंबर लेने की जिद्द कर डाली, ताकि बाद में बात हो सकी. वीडियो में अनेरी ने बताया कि, उस वक्त सिचुएशन इतनी डरावनी हो चुकी थी कि, अगर वो जरा सी भी लापरवाही बरततीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.  

ये भी पढ़ें:-स्वीडन में पली बेटी 23 साल बाद चीन पहुंची, असली मां-बाप को गले लगाकर फूट-फूट कर रो पड़ी

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा (delivery agent behaviour)

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो अनेरी ने अपने अकाउंट 'anerithakkar_' से शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा डिलीवरी बॉय पर फूट पड़ा. वीडियो के कमेंट सेक्शन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई. वो तो गनीमत रही कि अनेरी को पहले ही उस पर शक हो गया था, तो वक्त रहते उन्होंने अपनी सूझबूझ और चालाकी से बड़ी वारदात को टाल दिया. मामला बढ़ता देख  उबर इंडिया ने भी पोस्ट पर कमेंट करके जवाब दिया और कहा कि, 'ऐसा व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.' वहीं कंपनी ने घटना की पूरी डिटेल मांगी है, ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त जांच और कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें:-'अपनी पहली सैलरी से ज्यादा इनकम टैक्स भरा' X पर पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Safety, Delivery Agent, Uber Incident Sparks Anger, Uber Delivery, Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com