विज्ञापन

UPTET 2026 Result कभी भी हो सकता है जारी, लिंक एक्टिव होते ही तुरंत करें ये काम

UPTET 2026 Result: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 17.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार ने दी है, जो कि अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ऐसे में रिजल्ट को किसी भी दिन जारी किया जा सकता है

UPTET 2026 Result कभी भी हो सकता है जारी, लिंक एक्टिव होते ही तुरंत करें ये काम
UPTET 2026 एग्जाम 2 जुलाई से 4 जुलाई तक हुआ था.

UPTET 2026 Result : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के नतीजे जल्द ही जारी करने वाला है. जानकारी के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और किसी भी दिन आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा. UPTET 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदनार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने नतीजे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. UPTET 2026 एग्जाम 2 जुलाई से 4 जुलाई तक हुआ था. ये एग्जाम 75 जिलों में हुआ था और 17.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार ने ये परीक्षा दी थी. UPTET की प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को जारी की गई थी. अब किसी भी दिन फाइनल आंसर की और रिजल्ट को जारी किया जा सकता है. 

बता दें कि यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए थी जो प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्तर पर पढ़ाने के लिए पात्रता हासिल करना चाहते थे. वहीं रिजल्ट आने के बाद की प्रक्रिया क्या होगा, आइए जानते हैं इसके बारे में.

  1. रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले अच्छे से अपना स्कोरकार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड भी करें.  
  2. स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर और मिले अंकों को अच्छे से चेक करें. किसी भी तरह की गलती लगने पर बोर्ड से संपर्क करें और समय रहते उसे सही करवा लें. ताकि आगे जाकर आपको कई दिक्कत न हो.
  3. UPTET को पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाता है. इसे जरूर डाउनलोड करें. रिजल्ट के कुछ समय बाद इसे डाउनलोड किया जा सकेगा. 
  4. UPTET केवल एक eligibility परीक्षा है. यानी इसे पास करने का मतलब ये नहीं है कि आपकी सीधे नौकरी लग जाएकगी. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदलार उत्तर प्रदेश में निकलने वाली सहायक अध्यापक और अन्य शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसलिए टीचर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन पर नजर रखें और समय पर आवेदन करें.

कब तक रहता है योग्यता प्रमाण-पत्र वैध

पहले इसकी वैधता सीमित होती थी. लेकिन अब ये लाइफटाइम वैलिड होता है. यानी एक बार एग्जाम क्रैक करने के बाद आपको दोबारा से UPTET देने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- UPTET 2026 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें पास होने के लिए कितने नंबर लाना है जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uptet 2026 Result, UPTET 2026 Eligibility, UPTET 2026 Important Dates, UP Education News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com