विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2019

कोलकाता संयुक्त रैली में बोले कुमार स्वामी, कुछ ‘अलोकतांत्रिक’ लोग ‘लोकतांत्रिक’ सरकार की कर रहे हैं अगुवाई

एक तरफ कर्नाटक में सियासी ड्रामा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी कोलकाता में ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई सयुंक्त रैली में शामिल हुए.

कोलकाता संयुक्त रैली में बोले कुमार स्वामी, कुछ ‘अलोकतांत्रिक’ लोग ‘लोकतांत्रिक’ सरकार की कर रहे हैं अगुवाई
ममता बनर्जी की रैली में शामिल हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमार स्वामी
  • ममता की रैली में शामिल हुए एच डी कुंमारस्वामी
  • केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  • अलोकतांत्रिक लोग लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख बने बैठे हैं : कुमारस्वामी
कोलकाता:

एक तरफ कर्नाटक में सियासी ड्रामा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी कोलकाता में ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई सयुंक्त रैली में शामिल हुए. इस दौरान कुमारस्वामी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में से एक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि आज हम केन्द्र में कुछ ‘अलोकतांत्रिक' लोगों को ‘लोकतांत्रिक' सरकार की अगुवाई करते देख रहे हैं. कुमारस्वामी ने शनिवार को विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 साल में देश ने क्षेत्रीय पार्टियों को मजबूती से ऊभरते हुए देखा है. इन दलों ने अपने राज्यों के हितों की रक्षा की है और अपने लोगों की भावनाओं को समझा है. 

ममता बनर्जी के मंच पर सरकार चंद्रबाबू नायडू का फूटा गुस्सा, कहा- पीएम मोदी ने जनता के साथ धोखा किया

क्षेत्रीय दलों और क्षेत्रीय नेताओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों के हितों की रक्षा के लिए एम. करूणानिधि ने बहुत कुछ किया है. ठीक वैसे ही सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश में जबकि एन. चन्द्रबाबु नायडू ने आंध्रप्रदेश के लिए किया है. ममता बनर्जी को देश की महिलाओं के लिए रोल मॉडल बताते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने राज्य की महिलाओं को सशक्त किया है. नोटबंदी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश बुरी तरह प्रभावित हुआ है और सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोग हुए हैं. 

Video: ममता की रैली में विपक्षी दलों ने भरी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Mamata Banerjees Opposition Rally, Kumar Swami, Karnatak CM, ममता बनर्जी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com