विज्ञापन

किसकी होगी TMC? चुनाव आयोग ने ममता गुट और बागी गुट को सुनवाई के लिए क्यों बुलाया

टीएमसी के दोनों गुटों को चुनाव आयोग ने सुनवाई के लिए बुलाया है. पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर सुनवाई होनी है.

किसकी होगी TMC? चुनाव आयोग ने ममता गुट और बागी गुट को सुनवाई के लिए क्यों बुलाया
ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी.
IANS
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दो गुटों में बंटी तृणमूल कांग्रेस को अब चुनाव आयोग ने तलब किया गया है. चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों गुटों- ममता बनर्जी और बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के गुट को 27 नवंबर को दिल्ली में सुनवाई के लिए बुलाया है. सूत्रों ने बताया कि यह सुनवाई चुनाव आयोग के ऑफिस में शाम 4 बजे होगी.

पार्टी में बंटवारे के बाद इसके नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर नियंत्रण को लेकर चल रही लड़ाई में यह एक अहम मोड़ है.

यह सुनवाई इसलिए भी अहम है क्योंकि दोनों गुट पहले ही अपने-अपने हलफनामे और दस्तावेज जमा कर चुके हैं. ऋतब्रत बनर्जी का गुट तृणमूल कांग्रेस पर दावा जता रहा है. उनका दावा है कि वही असली टीएमसी हैं.

अब चुनाव आयोग दोनों गुटों के दावों की जांच करेगा और उसके बाद ही पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कोई अंतिम फैसला लेगा.

यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर के उस आदेश के बाद शुरू हुई है, जिसमें कोर्ट ने चुनाव आयोग को तृणमूल कांग्रेस के 'दो फूल' वाले चुनाव चिह्न से जुड़े विवाद को तीन महीने के भीतर सुलझाने का निर्देश दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trinamool Congress, Trinamool Congress (TMC), Mamata Banerjee, Ritabrat Banerjee, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com