विज्ञापन

नेपाल में फंसे कर्नाटक के 8 लोग, सीएम डीके शि‍वकुमार ने अधि‍कार‍ियों संग की बैठक, हर संभव मदद का ऐलान

कर्नाटक सरकार ने नेपाल और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) में अचानक आई बाढ़ और सीमा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में उत्पन्न अन्य व्यवधानों के कारण फंसे राज्य के लोगों की जानकारी मांगी है.

नेपाल में फंसे कर्नाटक के 8 लोग, सीएम डीके शि‍वकुमार ने अधि‍कार‍ियों संग की बैठक, हर संभव मदद का ऐलान
मुख्‍यमंत्री डीके शि‍वकुमार.
  • बाढ़ में लापता बताए जा रहे हजारों लोगों में करीब 300 भारतीय पर्यटक शामिल हैं.
  • त्रासदी में 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
  • लापता लोगों में कर्नाटक के कई लोग भी लापता हैं.

नई द‍िल्‍ली: नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस त्रासदी में 300 भारतीय पर्यटकों समेत सैंकड़ों लोग लापता हैं, जिनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है. लापता लोगों में कर्नाटक के कई लोग भी लापता हैं. कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "हमारे लोगों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है. मेरी संवेदनाएं नेपाल या तिब्बत में फंसे हर कन्नड़ नागरिक और उनके परिवारों के साथ हैं, जो बेसब्री से अपनों का इंतज़ार कर रहे हैं. हम विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंच सके. अगर आप या आपका कोई परिचित कहीं फंसा हुआ है, तो कृपया Google फ़ॉर्म के ज़रिए जानकारी दें या SEOC से 1070 / 080-22253707 पर संपर्क करें."

कर्नाटक सरकार ने नेपाल और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) में अचानक आई बाढ़ और सीमा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में उत्पन्न अन्य व्यवधानों के कारण फंसे राज्य के लोगों की जानकारी मांगी है. राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह फंसे लोगों का ब्योरा जुटा रहा है ताकि बचाव, सुरक्षित निकासी और अन्य जरूरी सहायता के लिए समन्वय किया जा सके.

गूगल फॉर्म के जर‍िए मांगी जानकारी

विभाग ने कहा, ‘‘फंसे हुए लोगों, उनके परिजनों और यात्रा संचालकों से अनुरोध है कि वे गूगल फॉर्म के जरिए जानकारी उपलब्ध कराएं.'' विभाग ने कहा कि इस जानकारी के आधार पर राज्य सरकार विदेश मंत्रालय, नेपाल में भारतीय दूतावास और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय कर सकेगी. मदद चाहने वाले लोगों से राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के 1070 या 080-22253707 नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है. गूगल फॉर्म पर कर्नाटक सरकार के राजस्व विभाग के राहत आयुक्त, सचिव मनोज कुमार मीणा (आईएएस) के हस्ताक्षर हैं. 

nepal flood disaster manish mehta wadia institute

nepal flood disaster manish mehta wadia institute

लापता लोगों में करीब 300 भारतीय पर्यटक

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने गुरुवार को कहा कि अचानक आई बाढ़ में लापता बताए जा रहे हजारों लोगों में करीब 300 भारतीय पर्यटक शामिल हैं. उन्‍होंने यह भी पुष्टि की कि रसुवा क्षेत्र में हुई इस त्रासदी में 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है. खनाल ने कहा, ‘‘हजारों परिवारों ने अपने घर खो दिए हैं...हम अब भी आपदा के पूरे स्वरूप का आकलन करने की कोशिश कर रहे हैं.''

यह भी पढ़ें- नेपाल जलप्रलय सदी की सबसे बड़ी आपदा; NDTV से साइंटिस्ट बोले, केदारनाथ-रैणी जैसी तबाही का दिखा बड़ा स्वरूप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flash Flood, Nepal News, Karnataka CM DK Shivkumar, Nepal Flood Updates, Dk Shivkumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com