- नागपुर एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के सुधाकर कोहले को तीन हजार से अधिक वोटों से हराया
- नागपुर की यह सीट परंपरागत रूप से बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है लेकिन इस बार वहां हार का सामना करना पड़ा
- राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बीजेपी की हार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि अब भगवान भी बीजेपी से नाराज हैं
महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने शानदार जीत दर्ज की. इस चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया 40 घंटे से भी अधिक समय तक चली, जिस पर सबकी नजरें टिकी थीं. वंजारी ने बीजेपी के सुधाकर कोहले को 3,271 वोटों से हराया. यह सीट पारंपरिक रूप से भाजपा का गढ़ रही है. इस हार के बाद राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अब भगवान भी बीजेपी से नाराज हैं.
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "बीजेपी कांग्रेस पार्टी को लेकर ज्यादा चिंतित है, जबकि उन्हें अपनी खुद की चिंता होनी चाहिए. उन्हें पता होना चाहिए कि वे पहले अयोध्या में हारे, फिर मथुरा में, और अब वाराणसी में भी हार गए. गोरखपुर को भी आप उनकी हार ही मानिए. वे नागपुर में भी हार गए हैं. इसका मतलब यह है कि भगवान भी उनसे नाराज हैं. जाहिर है, अगर आप किसी मंदिर में गलत काम करते हैं, या इन पवित्र स्थानों पर मंदिरों को तोड़ते हैं, तो जनता निश्चित रूप से सवाल उठाएगी. अब उनके दोस्त भी उनके साथ खड़े नहीं हैं."
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, Rajya Sabha MP Kapil Sibal says, "They (BJP) is more concerned about the Congress party and not worried about themselves. They must surely know that they lost in Ayodhya first, then in Mathura, and now in Varanasi. As for Gorakhpur, consider it a defeat as well. They lost in Nagpur too. This implies that even God is angry with them. Naturally, if you commit wrongdoing in a temple, if you demolish temples at these sacred places, the public will certainly question it... Their friends are no longer standing by them... Why don't you tell the public how many seats you actually won? You lost in your own bastion, Nagpur. Look at the dire state you are in and reflect on that, because this is just the beginning. They are trying hard to stop people on trains, prevent buses from entering Delhi, and impose restrictions on entry. They are making every possible effort. However, when the surge of people gathers at Ramlila Maidan, they will realise their true reality..." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2026
बीजेपी पर निशाना साधते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि आप जनता को ये क्यों नहीं बताते कि आपने असल में कितनी सीटें जीती हैं? आप अपने ही गढ़, नागपुर में हार गए. अपनी इस बुरी हालत को देखिए और इस पर विचार कीजिए, क्योंकि ये तो बस शुरुआत है.
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की होने वाली रैली को लेकर सिब्बल ने कहा कि सरकार ट्रेनों में लोगों को रोकने, बसों को दिल्ली में घुसने से रोकने और प्रवेश पर पाबंदियां लगाने की पूरी कोशिश कर रही है. वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं. लेकिन, जब रामलीला मैदान में लोगों का हुजूम उमड़ेगा, तब उन्हें अपनी असलियत का पता चल जाएगा.
इसे भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जनअभियोग' का मंचन, लेकिन असली महाभियोग का क्या हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं