विज्ञापन

3 साल की बच्ची को बगल में बैठाकर ऑटो चला रही मां, बोली- बेटी को IPS बनाना है

बेटी को IPS बनाने के साथ महिला का सपना है कि एक दिन उनका अपना छोटा सा घर हो, जहां उन्हें और उनकी बेटी को एक किराए के घर से दूसरे किराए के घर में बार-बार न जाना पड़े.

3 साल की बच्ची को बगल में बैठाकर ऑटो चला रही मां, बोली- बेटी को IPS बनाना है
3 साल की बच्ची को बगल में बैठाकर ऑटो चला रही मां
Instagram/storiesbyaradhana

Viral Video: मुंबई की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर जब एक ऑटो गुजरता है तो लोग मुड़कर जरूर देखते हैं. वजह ऑटो नहीं, उसमें बैठी मासूम बच्ची और उसे चला रही उसकी मां है. यह ऑटो मुंबई की सड़कों पर सिर्फ सवारी नहीं, बल्कि एक मां के संघर्ष और सपनों की कहानी को आगे बढ़ा रहा है. मां अपनी करीब 3 साल की बच्ची को सुबह 6 बजे बगल में बैठाकर ऑटो लेकर निकलती है और रात में करीब 11 बजे तक ऑटो चलाती है. बच्ची जब मां के बगल में बैठे-बैठे थक जाती है तो पीछे की सीट पर मां उसे सुला देती है. 

पति ने छोड़ा साथ तो नहीं मानी हार

मां के संघर्ष और सपना की यह कहानी मुंबई की महिला कोमल गायकवाड़ की है. जब कोमल की बच्ची मात्र 18 महीने की थी, तभी उसका पति छोड़कर चला गया. पति के साथ छोड़ देने पर कोमल ने हार नहीं मानी. उसने अपने सपने को पूरा करने को ठाना और ऑटो चलाना शुरू कर दिया है. 

कोमल का इंस्टाग्राम पर Komal Dnyandev gaikwad के नाम से अकाउंट है, जिस पर वह अपनी डेली रूटीन का वीडियो शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए कोमल के एक वीडियो पर 10 मिलियन से अधिक व्यूज आए हैं, जबकि करीब 6 लाख लाइक भी मिले हैं. 

सुबह 6 बजे से चलाती हैं ऑटो

अभी हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Aradhana Chatterjee ने इंस्टाग्राम पर बच्ची को बगल में बैठाकर कोमल के ऑटो चलाने का वीडियो शेयर किया था. जो काफी वायरल हुआ. Aradhana ने वीडियो में कहा कि यह महिला मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाती है और उसके साथ उसकी छोटी बच्ची भी बैठी होती है. यह कोमल गायकवाड़ हैं, जो अपनी तीन साल की बेटी के साथ ऑटो चलाती हैं. जब उनकी बेटी सिर्फ़ 18 महीने की थी, तब उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए थे. 

उन्होंने काम ढूंढा, लेकिन कोई भी उन्हें काम पर रखने को तैयार नहीं था क्योंकि उनके साथ एक छोटी बच्ची थी. इसलिए उन्होंने ऑटो चलाना शुरू करने का फ़ैसला किया, क्योंकि यही एक तरीका था जिससे वह अपनी बेटी को अपने साथ रखकर पैसे कमा सकती थीं. वह रोज़ सुबह 6:00 बजे ऑटो चलाना शुरू करती हैं, दोपहर में घर के काम निपटाने के लिए थोड़ा ब्रेक लेती हैं और रात 11:00 बजे तक सड़क पर रहती हैं. उनकी बेटी इतने लंबे समय तक उनके साथ रहती है और अक्सर ऑटो के पीछे सो जाती है, क्योंकि काम पर जाते समय उसकी देखभाल करने वाला कोई और नहीं होता. 

बेटी को IPS बनाने का है सपना

खुद कोमल ने बताया कि उन्हें किराया, बिजली का बिल और बाकी सभी खर्च अकेले ही उठाने पड़ते हैं. मुझे मेरा छोटा सा घर बनाना है, क्योंकि मुझे घर के लिए बहुत समस्या होती है. मुझे जो जरूरत है, वहीं सपना देखूंगी, दूसरा मेरी बेटी का, उसको पढ़ाकर मुझे IPS बना है.

यह भी पढ़ें-

गोरखपुर के लड़के ने इंटरनेट पर बताई यूट्यूब की कमाई, 48 घंटे में डिमोनेटाइज हो गया चैनल

ट्रांस वुमन ने सौतेले पिता की दोनों आंखें निकाली, दांत से कान काटे; फिर किया रेप? जान बचाने 3 मंजिल से कूदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Mumbai, Mumbai Viral Video, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com