विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई समेत 7 सुपरफास्ट रूट बनाएगा रेलवे, कानपुर, लखनऊ से गोरखपुर-पटना, भोपाल तक 50 शहरों की ट्रेन बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में 4 लेन के सात सुपरफास्ट रेल रूट बनाने का ऐलान किया है. दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई और हावड़ा-गुवाहाटी जैसे रूट इसमें शामिल हैं, जिससे बुलेट ट्रेन तो नहीं मगर तेज रफ्तार ट्रेनों को मिलेगी.

दिल्ली, मुंबई समेत 7 सुपरफास्ट रूट बनाएगा रेलवे, कानपुर, लखनऊ से गोरखपुर-पटना, भोपाल तक 50 शहरों की ट्रेन बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी
Railway Mega Plan for 7 High Density Train Routes
नई दिल्ली:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के सबसे ज्यादा पैसेंजर ट्रैफिक वाले सातों रेल नेटवर्क को 4 लेन सुपरफास्ट रेल नेटवर्क बनाने का ये प्लान पेश किया है.केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन 7 सबसे ज्यादा बिजी रेल रूटों का खाका पेश किया है, जो भारत के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 11 हजार किलोमीटर में फैले रूट है. इससे तेजस, वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी, वहीं पैसेंजर या सुपरफास्ट ट्रेनों को भी जगह-जगह हाल्ट लेकर घंटों नहीं रुकना पड़ेगा. दिल्ली, पटना, मुंबई, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज जैसे 40 से ज्यादा बड़े शहरों को इसका फायदा होगा.

जिन सात रूट को 4 ट्रैक वाला बनाया जाएगा, वो देश के कुल रेल नेटवर्क का महज 16 फीसदी है. लेकिन रेल यात्रियों के हिसाब से 41 फीसदी इसी रूट से गुजरता है. रेलवे यात्रियों और माल ढुलाई की बढ़ती आवाजाही से निपटने के लिए इस बिजी रेल नेटवर्क को 4 लेन का बनाने का प्रयास कर रही है. एक ओर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट पर 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी, तो दूसरी ओर से सुपरफास्ट रेल नेटवर्क से राजधानी, वंदे भारत और तैजस जैसी ट्रेनों की स्पीड भी 200 के पार लाई जा सकेगी.

 4 लेन सुपरफास्ट रेल नेटवर्क

  1. दिल्ली–हावड़ा
  2. हावड़ा–चेन्नई
  3. चेन्नई–मुंबई
  4. मुंबई–दिल्ली
  5. दिल्ली–चेन्नई
  6. मुंबई–हावड़ा
  7. दिल्ली–गुवाहाटी

ट्रेनों की लेटलतीफी से राहत

रेलवे के अभी इन बिजी रूट पर दो या तीन लाइनें होने के कारण सुपरफास्ट ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने में लंबा समय लगता है. उन्हें वंदे भारत, तेजस, राजधानी या शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के लिए जगह-जगह रुकना पड़ता है. लेकिन चार ट्रैक होने से ट्रेनों की तेज रफ्तार से आवाजाही होगी. उनका टाइमटेबल सुधरेगा. इससे बिजी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और अन्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए रूट खाली रहेगा. त्योहारों और छुट्टियों के वक्त भीड़ से निपटने में स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी. 

माल ढुलाई में आएगी तेजी

रेलवे का मानना है कि इस फोरलेन ट्रैक का फायदा रेलयात्रियों के साथ औद्योगिक शहरों को भी मिलेगा. कोयला, सीमेंट, स्टील और कंटेनर ढोने वाली मालगाड़ी तेजी से मंजिल तक पहुंचेंगी. इससे लॉजिस्टिक्स का खर्च कम होगा. ये रेलवे को देश में बढ़ते मिडिल क्लास की रेल यात्रा की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने, ट्रांसपोर्टेशन की लागत घटाने और ट्रेनों के सही समय पर आवाजाही में मदद मिलेगी.

1. दिल्ली–हावड़ा सबसे बिजी रूट - प्रमुख स्टेशन

(देश का सबसे बिजी रेल रूट) 

  • नई दिल्ली (NDLS), पुरानी दिल्ली (DLI)
  • अलीगढ़ जंक्शन पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर
  • कानपुर सेंट्रल तो उत्तर भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन
  • प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे (NCR) का हेडक्वार्टर
  • दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU): गया और पटना रूट का रास्ता
  • गया जंक्शन और पटना जंक्शन का रूट
  • धनबाद जंक्शन, झारखंड का कोयला खदान क्षेत्र
  • आसनसोल जंक्शन: बंगाल का बड़ा औद्योगिक स्टेशन
  • हावड़ा आखिरी रेलवे स्टेशन

ये भी पढ़ें -बुलेट ट्रेन से 4 घंटे में दिल्ली से वाराणसी, यूपी के 11 बड़े शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी, जानें नोएडा, लखनऊ समेत पूरा रूट
 

2. हावड़ा–चेन्नई (Howrah–Chennai)

(पूर्वी तट को साउथ से जोड़नेवाला कोरोमंडल रूट) 

  • हावड़ा रेलवे स्टेशन
  • खड़गपुर जंक्शन देश के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म में एक
  • बालासोर, भद्रक से ओडिशा का प्रवेशद्वार
  • कटक, भुवनेश्वर, ओडिशा की राजधानी और प्रमुख शहर
  • खुर्दा रोड स्टेशन, पुरी की ओर जाने वाला मेन पॉइंट
  • विशाखापटनम से आंध्र प्रदेश में प्रवेश
  • राजमुंदरी, गोदावरी नदी का तटीय शहर
  • विजयवाड़ा जंक्शन: साउथ इंडिया का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन
  • नेल्लोर, गुंटेर और फिर चेन्नई सेंट्रल 
Train Route

3. चेन्नई–मुंबई रेलवे रूट (Chennai–Mumbai)

(दक्षिण भारत को पश्चिमी रूट से जोड़ने वाला रूट)

  • चेन्नई सेंट्रल स्टेशन
  • अरक्कोणम, रेणिगुंटा, कडप्पा और गूटी
  • गुंतकल जंक्शन- आंध्र प्रदेश का मेन जंक्शन
  • रायचूर, वाडी रूट, कर्नाटक का अहम स्टेशन
  • कलबुर्गी से सोलापुर महाराष्ट्र में प्रवेश।
  • पुणे जंक्शन-महाराष्ट्र का आईटी हब।
  • कल्याण जंक्शन- मुंबई लोकल का प्रवेश द्वार।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस या दादर

4. मुंबई–दिल्ली (Mumbai-Delhi) रेलवे रूट

(सबसे तेज वेस्टर्न रेलवे का राजधानी एक्सप्रेस का रूट)

  • मुंबई सेंट्रल (MMCT) या बांद्रा टर्मिनस
  • सूरत स्टेशन, गुजरात का हीरा और कपड़ा उद्योग केंद्र
  • वडोदरा जंक्शन से अहमदाबाद का रूट अलग 
  • रतलाम जंक्शन, मध्य प्रदेश का मेन रेलवे हब
  • कोटा जंक्शन- राजस्थान का बड़ा स्टेशन
  • सवाई माधोपुर स्टेशन, रणथंभौर के लिए मशहूर
  • मथुरा जंक्शन: यूपी का धार्मिक पर्यटन केंद्र
  • हजरत निजामुद्दीन (NZM) या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

ये भी पढ़ें - बुलेट ट्रेन: मुंबई से 1 घंटे में पुणे, 4 घंटे में हैदराबाद, मुंबई-अहमदाबाद के बाद एक और हाईस्पीड रेल कॉरिडोर ने भरी रफ्तार

5. दिल्ली–चेन्नई (Delhi–Chennai) ट्रेन रूट

(इसे ग्रैंड ट्रंक या GT रोड रूट कहते हैं, जो उत्तर से दक्षिण भारत जाता है)

  • नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन
  • आगरा कैंट- ताजमहल का इलाका
  • ग्वालियर जंक्शन से मध्य प्रदेश में प्रवेश
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी), मध्य भारत का मेन जंक्शन
  • भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति स्टेशन मध्य प्रदेश की राजधानी
  • इटारसी जंक्शन- देश के सबसे बड़े रेलवे जंक्शनों में से एक
  • नागपुर जंक्शन- महाराष्ट्र का मुख्य शहर
  • बल्लारशाह महाराष्ट्र का आखिरी बड़ा स्टेशन
  • वारंगल से तेलंगाना में प्रवेश
  • विजयवाड़ा जंक्शन (आंध्र)
  • चेन्नई सेंट्रल

6. मुंबई–हावड़ा (Mumbai–Howrah) रेल रूट

(ये रेल रूट पश्चिम से पूर्व की ओर गुजरता है)

  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
  • कल्याण, इगतपुरी- पश्चिमी घाट पार के स्टेशन
  • भुसावल जंक्शन- महाराष्ट्र का बड़ा जंक्शन
  • अकोला या बडनेरा
  • नागपुर जंक्शन- विदर्भ का बड़ा केंद्र
  • गोंदिया, दुर्ग- छत्तीसगढ़ का प्रवेश द्वार
  • रायपुर जंक्शन, छत्तीसगढ़ की राजधानी
  • बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय
  • राउरकेला, झारसुगुड़ा: ओडिशा के प्रमुख शहर
  • टाटानगर जंक्शन: झारखंड का प्रसिद्ध स्टील सिटी
  • खड़गपुर जंक्शन और हावड़ा स्टेशन

7. दिल्ली–गुवाहाटी (Delhi–Guwahati) स्टेशन

(पूर्वोत्तर भारत को देश की राजधानी से जोड़ने वाली लाइन, इस रूट की ट्रेनें लखनऊ-गोरखपुर या कानपुर-पटना होकर जाती हैं)

  • नई दिल्ली या आनंद विहार टर्मिनस
  • मुरादाबाद, बरेली - वेस्ट यूपी का स्टेशन
  • लखनऊ जंक्शन, यूपी की राजधानी।
  • गोरखपुर जंक्शन: पूर्वोत्तर रेलवे (NER) का मुख्यालय
  • छपरा, हाजीपुर या मुजफ्फरपुर, उत्तरी बिहार का जंक्शन
  • बरौनी जंक्शन, गंगा नदी किनारे का बड़ा हब
  • कटिहार जंक्शन, सीमांचल क्षेत्र का सबसे बड़ा स्टेशन
  • न्यू जलपाईगुड़ी: सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग का प्रवेश द्वार 
  • न्यू कूचबिहार, न्यू बोंगाईगांव, असम में प्रवेश
  • कामख्या जंक्शन. मशहूर कामख्या मंदिर के पास
  • गुवाहाटी, पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
     

ये भी पढ़ें - मुंबई जैसे 24 घंटे दौड़ेगी दिल्ली, हापुड़-बागपत, सोनीपत-मानेसर, अलवर तक पूरे NCR में नमो भारत की हाईस्पीड कनेक्टिविटी, मास्टर प्लान 2047 का डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway High Density Route, Bullet Train, High Speed Rail Corridor In Delhi NCR, Railway Minister Ashwani Vaishnav, Delhi Howrah Route
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com