विज्ञापन

बिहार में 6 लेन का 10 KM लंबा गंगा पुल तैयार, पटना-वैशाली तक तेज रफ्तार, समस्तीपुर-दरभंगा से मुजफ्फरपुर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

बिहार में वैशाली और पटना जिले को जोड़ने वाला 6 लेन का लगभग 10 किमी लंबा पुल तैयार हो गया है. पीएम मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे में इस पुल का उद्घाटन करेंगे. ये महासेतु उत्तर और दक्षिण बिहार में कनेक्टिविटी का नया जरिया बनेगा.

बिहार में 6 लेन का 10 KM लंबा गंगा पुल तैयार, पटना-वैशाली तक तेज रफ्तार, समस्तीपुर-दरभंगा से मुजफ्फरपुर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी
Patna Vaishali Bridge: कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह-लेन गंगा पुल का उद्घाटन जल्द
NDTV
पटना:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली जिले का दौरा कर छह लेन के पुल का उद्घाटन करेंगे. बिहार में एनडीए सरकार के पूरे होने के मौके पर ये उद्घाटन समारोह हो रहा है.सरकार की पहली वर्षगांठ पर 20 नवंबर को एक विशेष समारोह भी होगा.इस पुल के चालू हो जाने के बाद पटना से वैशाली पहुंचने का सफर महज 20 से 25 मिनट रह जाएगा. ये कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह-लेन गंगा पुल वैशाली और पटना जिले को जोड़ता है और 9.76 किलोमीटर के सात देश के सबसे लंबे नदी पुलों में शुमार होगा. यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से सीधे जोड़ेगा, यानी नेशनल हाईवे-30 को NH-103 से कनेक्ट करेगा. इससे वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूरे उत्तर बिहार के जिलों को राजधानी पटना और दक्षिण बिहार तक हाईवे की कनेक्टिविटी मिलेगी.इससे महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव और ट्रैफिक जाम खत्म हो जाएगा.

उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी

राघोपुर दियारा जैसे इलाके को साल भर के लिए सीधी पक्की सड़क मिलेगी. छह लेन का गंगा पुल चालू होने से उत्तर बिहार के फल, सब्जी और कृषि उत्पादों को दक्षिण बिहार, झारखंड और बंगाल के बाजारों तक पहुंच मिलेगी. राघोपुर में हेलीपैड, पार्क और कनेक्टिविटी रोड भी बनाया जा रहा है. राघोपुर, गंगा और गंडक नदियों से घिरा एक द्वीप (दियारा इलाका) है. ये चारों तरफ पानी से कटा है. यहां हजारों लोगों को पटना या हाजीपुर आने-जाने के लिए केवल नावों या मॉनसून से पहले तक चलने वाले अस्थायी पीपा पुल से जाना पड़ता है.इस पुल से राघोपुर इतिहास में पहली बार राजधानी पटना से बारह महीने के रास्ते से जुड़ जाएगा. 

भारत के सबसे लंबे केबल पुलों में से एक

ये देश का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डोज्ड केबल ब्रिज यानी भारत का सबसे लंबे केबल पुलों में से एक है. पुल समेत पूरी सड़क की लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है. इसमें गंगा नदी के पर बना 9.76 किलोमीटर लंबा पुल के अलावा 10 किलोमीटर का एप्रोच रोड है. इस पर करीब 5700 करोड़ की लागत आई है. एडीबी से करीब 3000 करोड़ का कर्ज मिला था. पुल की चौड़ाई 6 लेन की है और इस पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चल सकते हैं. 

मुख्यमंत्री की हाईलेवल मीटिंग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए की हाईलेवल मीटिंग में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गईबिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे के लिए सारी तैयारियां हो रही हैं. प्रशासनिक टीम भी वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के बहसी गांव के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर चुकी है.

टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा

बिहार सरकार की नई नीति के तहत इस महासेतु पर टोल टैक्स लगेगा. बिहार में 250 मीटर से अधिक लंबे सभी पुलों से टोल टैक्स वसूलने की नीति बनाई गई है. 6 लेन के और करीब 10 किमी लंबे पुल के कारण इसकी टोल दरें सामान्य पुल से अधिक होगी. कार, जीप जैसे हल्के वाहनों के लिए बेस टोल दर 1.25 प्रति किमी है. भारी वाहनों के लिए दरें 4.25 से लेकर 6.65 प्रति किमी तक हो सकती है. पुल और एप्रोच रोड को मिलाकर फाइनल रेट जल्द सामने आएगा. पुल के दोनों छोर पर फास्टैग टोल प्लाजा रहेगा. राघोपुर और बिदुपुर जैसे इलाकों के लिए मासिक पास भी होगा. 

ये भी पढ़ें - 6 लेन सिमरिया गंगा पुल सहित करीब 13 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी के गयाजी दौरे से बिहार को क्या कुछ मिलेगा?

ये भी पढ़ें - बिहार: 'सिक्‍स लेन पुल' की सियासी कहानी, जब 2015 में PM मोदी ने खेला 'सवा लाख करोड़ी' दांव, चौंक गए थे नीतीश
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dargah-Bidupur Six-Lane Ganga Bridge, Vaishali-Patna Mahasetu, PM Modi, New Ganga Bridge In Bihar, Raghopur Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com