विज्ञापन

महिला आरक्षण की हर रुकावट हटाकर रहेंगे... विशेष सत्र से पहले PM मोदी ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "हमने अपनी 'नारी शक्ति' से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

महिला आरक्षण की हर रुकावट हटाकर रहेंगे... विशेष सत्र से पहले PM मोदी ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

संसद में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला आरक्षण को लेकर किए गए अपने वादे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. महिला आरक्षण को लेकर पीएम ने देश के नाम एक संबोधन दिया था, ये वीडियो उसका ही एक हिस्सा है, जिसमें वो 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जता रहे हैं.

पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "हमने अपनी 'नारी शक्ति' से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है.

लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है. दक्षिण के राज्यों को डर है कि परिसीमन से संसद में उनका प्रतिनिधित्व घट जाएगा. वहीं, कांग्रेस और विपक्षी दलों ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास कराना चाहती है. इस मुद्दे पर शनिवार को इंडिया ब्लॉक की भी बैठक हुई है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delimitation Bill, Parliament, Womens Reservation Bill, PM Modi Social Media Post, PM Modi Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com