जमीन घोटाला मामले में झारखंड के CM हेमंत सोरेन को समन भेजा गया है. ईडी ने हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले ईडी ने 14 अगस्त को सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन कुछ ज़रूरी काम का हवाला देकर सोरेन ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. अब 24 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी ने समन दिया है.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने दोहराया कर्नाटक प्लान, BJP ने भी बदल ली रणनीति
यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले भी एक बार ईडी ने सोरेन को तलब किया था. इससे पहले, नवंबर 2022 में भी ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवैध खनन मामले में पूछताछ की थी. हेमंत सोरेन दो अलग-अलग मामलों में ईडी की जांच के घेरे में हैं.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
ये भी पढ़ें- बीजेपी ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की, देखें लिस्ट
जमीन घोटाले के मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. गिरफ्तार लोगों में मुख्यमंत्री के करीबी प्रेम प्रकाश, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल और सीओ भानुप्रताप भी शामिल हैं. इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के दौरान कुछ राजनेताओं के नाम भी सामने आए थे.
बता दें कि जमीन घोटाले के इस मामले में रांची के चेशायर होम रोड में सरकारी और सेना की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने और बेचने का आरोप है.
रांची में हुए जमीन घोटाले मामले में रांची प्रमंडल के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर जांच हो रही है. सेना के कब्जे वाली जमीन के सिलसिले में जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी नाम और पते के आधार पर सेना की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. रांची नगर निगम ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. ईडी ने इसी प्राथमिकी को इसीआईआर के रूप में दर्ज किया और जांच शुरू की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं