कांग्रेस पार्टी को हाल ही में कर्नाटक के चुनाव में शानदार जीत मिली थी. इस बंपर जीत से उत्साहित पार्टी अब आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है. पार्टी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक फॉर्मूले और कर्नाटक मॉडल पर काम कर रही है. जिस तरह कांग्रेस ने कर्नाटक में पांच गारंटियां दी थीं, वहीं अब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की जनता से भी पांच वादे किए हैं. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश में वापसी के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं, कांग्रेस के नई रणनीति का जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी अपनी रणनीति बदल दी है.
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर में रैली की थी. उन्होंने कहा था, "मैं आपको कुछ गारंटी दे रही हूं, जिसे हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे. हमने कर्नाटक के लोगों से यह वादा किया था. वहां की सरकार ने सत्ता में आते ही विधेयक पारित किया."
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किए कौन से 5 वादे?
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर लागू की जाने वाली पांच गारंटियों के बारे में बताते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे. गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा. वहीं, 100 यूनिट तक बिजली के लिए कोई बिल नहीं देना पड़ेगा. जबकि 200 यूनिट बिजली आने पर बिल आधा हो जाएगा. इसके अलावा मध्य प्रदेश पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी. गरीब किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा.''
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
कर्नाटक में कांग्रेस के चुनावी अभियान का हमला तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी पर '40 पर्सेंट कमीशन' का आरोप था. वहीं, मध्य प्रदेश में पार्टी ने 'एक्सट्रा 10 परसेंट' से लेकर '50 परसेंट कमीशन' का आरोप लगाया है।
दिग्विजय सिंह ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "कुंभ मेले के अंदर भी भ्रष्टाचार था; यहां सिंहस्थ मेला था. महाकाल मंदिर के निर्माण में भी भ्रष्टाचार हुआ."
बीजेपी ने भी खोला मोर्चा
इस बीच बीजेपी ने भी मोर्चा खोल दिया है. मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी इसका कड़ा जवाब देगी. वीडी शर्मा ने कहा, "कांग्रेस फर्जी पत्र से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा. बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को जवाब देगा. आपको जवाब देना होगा. आपने मानहानि का अपराध किया है."
मध्य प्रदेश में बीजेपी इस नैरेटिव को पकड़ते हुए कांग्रेस पर हमला करने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रही है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद पार्टी ने मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.
उम्मीदवारों के नामों का ऐलान से डर रही कांग्रेस-सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमारी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. ऐसा लगता है कि कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने से डर रही है. हमने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. हमारे सेनापति अब मैदान में हैं."
संभाग स्तर पर बैठकें कर रही कांग्रेस
दूसरी ओर, प्रदेश में कांग्रेस संभाग स्तर पर बैठकें कर रही है. गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार से करीब 230 विधायक सात दिनों तक राज्य भर के लोगों से मिलेंगे.
रविवार को अमित शाह का दौरा
इस बीच गृह मंत्री अमित शाह भी रविवार को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. शाह इस दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, क्योंकि बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद अपने अभियान को तेज करना चाहती है.
ये भी पढ़ें:-
बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति पर किया मंथन
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की BJP ने
सुरजेवाला को MP का अतिरिक्त प्रभार, अजय राय को मिली यूपी कांग्रेस की कमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं