विज्ञापन

फिल्‍मी अंदाज में दूल्हे को गोलियों से भूनने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, जौनपुर हाइवे पर की थी हत्या

Jaunpur Groom Murder Case: यूपी के जौनपुर हाइवे पर फिल्‍मी अंदाज में दुल्‍हे ही हत्‍या के आरोपी रवि यादव की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है. पुलिस ने रवि यादव पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था. इस मामले में 2 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं.

फिल्‍मी अंदाज में दूल्हे को गोलियों से भूनने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, जौनपुर हाइवे पर की थी हत्या
जौनपुर में फिल्‍मी अंदाज में दुल्‍हे की कार पर की थी फायरिंग
  • जौनपुर में दुल्हे आजाद बिंद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले आरोपी रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
  • दुल्हे को शादी से पहले धमकी मिली थी कि यदि उसने शादी की तो उसका नुकसान होगा, लेकिन वह शादी कर गया था
  • गोलियों की इस वारदात में जौनपुर के एसएचओ केके सिंह भी घायल हुए हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जौनपुर:

Jaunpur Groom Murder: उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर में दुल्‍हे पर फिल्‍मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलियों चलाने वाले बदमाश रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस ने रवि यादव पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था. इस एनकाउंटर में जौनपुर के एसएचओ केके सिंह भी बदमाशों की गोलियों से जख्‍मी हो गए. थानाध्‍यक्ष का इलाज जिला हॉस्पिटल में किया जा रहा है. हाईवे पर हुए इस हत्‍याकांड के बाद जौनपुर में दहशत फैल गई थी. इस मामले में 2 आरोपी अब भी फरार चल रही हैं.   

धमकी मिली थी, शादी मत करना 

1 मई की शाम जौनपुर में एक बारात का माहौल मातम में बदल गया. जब दुल्‍हे पर तीन लोगों प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर ने बीच रास्‍ते में ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. दूल्हे आजाद बिंद को पहले ही धमकी मिली थी कि अगर उसने ये शादी की, तो अच्‍छा नहीं होगा. लेकिन दूल्हे आजाद बिंद और उसके परिवार ने इस धमकी को तवज्‍जो नहीं दी. बारात ढोल-नगाड़े के साथ सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़अउर गांव से खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के लिए तय समय पर निकली थी.  बीबीपुर गांव से कुछ ही पहले  प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर घात लगाकर बैठे थे. 

फिल्‍मी अंदाज में कार पर की फायरिंग

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए. दूल्हे आजाद बिंद को 2 गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया. हालांकि, दूल्हे आजाद बिंद को बचाया नहीं जा सका. बारातियों को समझ ही नहीं आया कि आखिर, क्‍यों दुल्‍हे पर गोलियां बरसाई गईं. अब  जिस घर से कुछ देर पहले ढोल-नगाड़े बच रहे थे, वहां अचानक मातम पसर गया. लड़की पक्ष तक जब दूल्हे आजाद बिंद की हत्‍या की खबर पहुंची, तो वहां भी सन्‍नाटा पसर गया. 

ये भी पढ़ें :- दिल्‍ली में UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप, परिचित सहित तीन आरोपियों ने की दरिंदगी

2 हमलावर अब भी फरार 

इस हत्‍याकांड के बाद पुलिस ने प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. प्रदीप बिंद और भोले राजभर की गिरफ्तारी के लिए जौनपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है. रवि यादव की तरह पुलिस ने इन पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा है. पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि प्रदीप बिंद नहीं चाहते थे कि ये शादी हो. प्रदीप बिंद, दुल्‍हन का रिश्‍तेदार है, जिसकी उनके परिवार से पुरानी रंजिश है.  

ये भी पढ़ें :- एके 47 की गोलियों से थर्रा उठा था बनारस, बाहुबली धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में सपा विधायक अभय सिंह बरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com