विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

भारी हथियार से सिर पर वार, ट्रिपल मर्डर से दहला जौनपुर, विवाद में हत्‍या की आशंका

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. एक वर्कशाप के मालिक, उसके भाई और पिता का शव दुकान के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि तीनों पर किसी भारी हथियार से हमला किया गया था.

भारी हथियार से सिर पर वार, ट्रिपल मर्डर से दहला जौनपुर, विवाद में हत्‍या की आशंका
पुलिस ने मामले की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया है.
जौनपुर:

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पिता और दो बेटों की हत्या से सनसनी फैल गई है. तीनों के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये खौफनाक मामला जफराबाद थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी देते हुए एसपी जौनपुर ने बताया कि थाना जफराबाद अन्तर्गत नेवादा बाईपास के पास स्थित लालजी वेल्डिंग वर्कशाप पर वर्कशॉप के मालिक गुडु कुमार, उनके भाई यादवीर और पिता लालजी के शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया.

माना जा रहा है कि भारी हथियार से सिर पर वार किया गया था. जिसके कारण इनकी मौत हो गई. इस मामले की जांच के लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया है. मौके से चार मोबाइल फोन और हथौड़े जैसा सामान बरामद हुआ है. पुलिस ने जब पीड़ित परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से इनका विवाद चल रहा था. पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार वो सभी एंगल से जांच कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

लेखक के बारे में
img
रनवीर
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Crime News, Crime News In Hindi, Hindi Crime News In Hindi, Triple Murder In Jaunpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com