Jaunpur Anurag Yadav Murder Case: जौनपुर केअनुराग यादव हत्याकांड प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आरोपी रमेश अपने हाथों में तमंचा लिए हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में कुछ लोग आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं है. जब लोगों द्वारा रोके जाने के बाद आरोपी तमंचा नहीं चला पाया, तो उसने तलवार से अनुराग का गला काट दिया. इस वीडियो को देखकर लोग अपना रोष जाहिर करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
आईपीएस अजय पाल शर्मा ने कहा ने कहा, “यह जमीनी विवाद से जुड़ा मामला है. डीएम खुद इस मामले को संज्ञान में ले चुके हैं. कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो चुका है. इस घटना में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह जघन्य अपराध है. ऐसे अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मामले की जांच कर रिपोर्ट न्यायिक आयोग को सौंपेंगे, ताकि आगे की रूपरेखा निर्धारित हो सके.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि इस घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, “मौजूदा सरकार और अपराध में अजीबोगरीब संबंध देखने को मिल रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. अपराध और सरकार साथ साथ चल रहे हैं. इसके अलावा, सरकार जितनी निष्क्रिय होती जा रही है, उतनी ही तेजी से अपराध से जुड़े लोग सक्रिय होते जा रहे हैं.”
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं