विज्ञापन

हमारे समर्थन से ही नेता विपक्ष हैं राहुल गांधी, हम आराधना मिश्रा की सीट मांग लें तो कैसा लगेगा: इकरा हसन

इकरा हसन ने कहा कि हम कांग्रेस को उसके अच्छे प्रदर्शन वाली 20 और सीटें दे रहे हैं. लेकिन हमने रामपुर खास जैसी सीट पर दावा नहीं किया. यहां कांग्रेस जीतती रही है.

हमारे समर्थन से ही नेता विपक्ष हैं राहुल गांधी, हम आराधना मिश्रा की सीट मांग लें तो कैसा लगेगा: इकरा हसन
  • सपा सांसद इकरा हसन ने सीट बंटवारे में तार्किक आधार पर मांग करने को कहा है और गैर-वाजिब मांगों का आरोप लगाया है
  • इकरा हसन ने कहा कि सपा अपनी सिटिंग विधायकों वाली सीटें कांग्रेस को किसी भी हाल में नहीं देगी
  • सपा ने कांग्रेस को 20 अच्छी प्रदर्शन वाली सीटें दे दी हैं लेकिन रामपुर खास जैसी सीटों पर दावा नहीं किया गया है
लखनऊ:

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के इमरान मसूद लगातार सपा पर हमलावर हैं. इस बीच सपा ने भी कैराना की अपनी मुस्लिम सांसद इकरा हसन को मैदान में उतारा है. बुधवार को इकरा हसन ने कांग्रेस लीडरशिप पर गैर-वाजिब मांगों का आरोप लगाया. उनका कहना था कि तार्किक आधार पर कांग्रेस को सीटों की डिमांड करनी चाहिए. सपा अपने सिटिंग विधायकों वाली सीट किसी भी हाल में कांग्रेस को नहीं दे सकती. उन्होंने यह भी कहा कि हम तो कांग्रेस की जीती हुई दो सीटें खुद दे रहे हैं. 4 ऐसी सीटें दे रहे हैं, जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर थी. 

इकरा हसन ने कहा कि हम कांग्रेस को उसके अच्छे प्रदर्शन वाली 20 और सीटें दे रहे हैं. लेकिन हमने रामपुर खास जैसी सीट पर दावा नहीं किया. यहां कांग्रेस जीतती रही है. सोचने की बात है कि यदि हम भी रामपुर खास पर दावा कर दें तो उन्हें कैसा लगेगा.  इमरान मसूद के बयान पर इकरा हसन ने पलटवार भी किया. सपा सांसद ने कहा कि बयानबाजी से हमेशा नुक़सान होता है इस बात का ध्यान रखना चाहिए. इकरा हसन ने कहा कि हम सिटिंग विधायकों की सीट नहीं देंगे. इमरान मसूद के 2024 के दावे पर जवाब- 2024 के बाद कई राज्यो में चुनाव हुए हैं, वहां क्या हुआ सबको पता है.

महिला सांसद ने याद दिलाया कि राहुल गांधी यदि नेता विपक्ष हैं तो वह हमारी वजह से हैं. उन्होंने कहा कि 2029 कांग्रेस के लिए जरूरी है तो 2027 की जीत हमारे लिए जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन मिल बैठ कर बातचीत से होता है बयानबाजी से नहीं. कांग्रेस नेतृत्व को इमरान मसूद को बयानबाजी से रोकना चाहिए. इकरा ने कहा कि हमने पहले भी कहा हैं की कांग्रेस अपनी मजबूत सीट और आकड़ो के साथ सीट शेयरिंग पर बात करे. 26 सीटों के प्रस्ताव पर इकरा ने कहा कि उनमें कई सीट हैं, जो कांग्रेस चाहती है वो हमने उनको ऑफर की हैं. इकरा ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हमारे समर्थन से बने हैं. इमरान मसूद को यह याद रखना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iqra Hasan, Iqra Hasan News, Uttar Pradesh News, Uttar Pradesh News Hindi, UP Assembly Elections 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com