- 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान का हादसा हुआ जिसमें 260 लोग मारे गए थे.
- इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी अपनी जान गंवा बैठे थे, जिसका एक वर्ष पूरा हो गया है.
- विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ ने पहली बरसी पर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
12 जून का वह काला दिन... एक ऐसा गहरा जख्म दे गया, जिसे शायद समय की कोई भी मरहम कभी नहीं भर पाएगी. ठीक एक साल पहले, साल 2025 की उस मनहूस तारीख को जब अहमदाबाद से 242 बेगुनाह मुसाफिर उस 'मौत की उड़ान' पर सवार हुए थे, तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर बन जाएगा. अपनों को अलविदा कहकर निकले उन चेहरों को क्या मालूम था कि वे कभी लौटकर वापस नहीं आएंगे. आज उस दिल दहला देने वाले दर्दनाक विमान हादसे को पूरा एक साल बीत चुका है, लेकिन अपनों को खोने का गम आज भी उतना ही ताजा है. इस भयावह हादसे ने गुजरात से उसके एक जनप्रिय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विजय रूपाणी को भी हमेशा-हमेशा के लिए छीन लिया था. इस दर्दनाक हादसे का एक साल पूरा होने पर विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी का भावुक कर देने वाला रिएक्शन सामने आया है.
सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं : विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी
विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी ने कहा कि 12 जून को हुए भयानक हादसे की पहली बरसी पर मैं अपने पिता विजयभाई रूपाणी के साथ-साथ उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिनकी इस हादसे में जान गई. हमारी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. ईश्वर सभी के साथ हैं और सभी को हिम्मत देंगे.
#WATCH | Rajkot | Former Gujarat CM late Vijay Rupani's son Rushabh Rupani, says, "On the first anniversary of the dreadful accident which occurred on June 12, I pay my humble tribute to all the deceased souls along with my father Vijaybhai Rupani. Our heart also goes out to all… pic.twitter.com/gqOmtOSzdn
— ANI (@ANI) June 11, 2026

ऋषभ रूपानी
विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी ने कहा कि पिछले एक साल से एयर इंडिया परिवारों के संपर्क में है. परिवार एयर इंडिया को पूरा सहयोग दे रहे हैं. मेरी बहन और एयर इंडिया के बीच हुई ईमेल बातचीत, जो कि निजी होनी चाहिए थी, उस पर केवल संबंधित पक्षों के बीच ही चर्चा होनी चाहिए. इन मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है.
260 लोगों की मौत हुई थी मौत
यह हादसा पिछले साल 12 जून को हुआ था, जब एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान रिहायशी इमारतों और एक हॉस्टल परिसर पर जा गिरा था. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हादसे में यात्रियों, क्रू मेंबर्स और जमीन पर मौजूद लोगों समेत कुल 260 लोगों की मौत हुई थी. विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक यात्री जीवित बचा था.
ये भी पढ़ें : 'न भूलने वाला गहरा घाव, 1 साल बाद भी सवालों के जवाब नहीं मिले' अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे एकमात्र शख्स का दर्द छलका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं