प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)और उनके बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को समन भेजा है. मनी लांड्रिंग मामले में यह समन भेजा गया है. ईडी के सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी को दो जून यानी कल तलब किया गया है जबकि सोनिया को 8 जून को बुलाया गया है. मामला पुराने केस से संबंधित है जिसे 2015 में बंद कर दिया गया था और फिर से खोला गया है. इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने सोनिया और राहुल को समन जारी करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है.मनी लांड्रिंग का कोई सुबूत नहीं है और न ही मनी एक्सजेंच का कोई सबूत है. नेशनल हेराल्ड मामले में इक्विटी में केवल कन्वर्जन या ऋण दिया गया है. उन्होंने कहा, "हम डरेंगे और झुकेंगे नहीं, डटकर लड़ेंगे."सुरजेवाला ने कहा, "यह एक राजनीतिक लड़ाई है. समन कुछ दिन पहले भेजा गया था. यदि आवश्यक हुआ तो सोनिया गांधी निश्चित रूप से जाएंगी. हम उन्हें लिख रहे हैं और राहुल गांधी के लिए कुछ समय मांगेंगे. "
सुरजेवाला ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत को जड़ उखाड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साल 1937 में ‘नेशनल हेराल्ड' अखबार निकाला, जिसके प्रणेता महात्मा गांधी, पंडित नेहरु, सरकार पटेल, पुरुषोत्तम दास टंडन, आचार्य नरेंद्र देव,रफ़ी अहमद किदवई व अन्य थे. अंग्रेजों को इस अखबार से इतना खतरा महसूस हुआ कि उन्होंने साल 1942 में ‘भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान नेशनल हेराल्ड पर प्रतिबंध लगा दिया, जो साल 1945 तक जारी रहा. ‘‘आज़ादी के आंदोलन की आवाज़'' बने इस अखबार का मूल मंत्र था - ‘‘आज़ादी खतरे में है, अपनी पूरी ताकत से इसकी रक्षा करें.''उन्होंने कहा कि आज फिर उस अंग्रेजी हुकूमत का समर्थन करने वाली विचारधारा ‘आज़ादी के आंदोलन की आवाज़' दबाने की साजिश कर रही है. इस षड्यंत्र के मुखिया स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी हैं और इसे लागू करने के लिए उनका ‘चहेता व पालतू हथियार' ED है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "न तो वो आज़ादी के आंदोलन की आवाज़ नेशनल हेराल्ड को बंद करवा पाएंगे, और न ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को डरा पाएंगे. कांग्रेस का नेतृत्व निर्भीक, निडर व अडिग है. हम ऐसे हथकंडों से डरने वाले नहीं, झुकने वाले नहीं, बल्कि सीना ठोंककर जोर से लड़ेंगे. नेशनल हेराल्ड अखबार का मूल मंत्र आज भी उतना ही प्रासंगिक है."
- ये भी पढ़ें -
* "'यह एक राष्ट्र मंदिर होगा'- CM योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के गर्भगृह की नींव रखी
* लालू यादव ने फिर बताया कि तेजस्वी ही हैं उनके बाद 'नंबर 2'
*तबीयत खराब होने के बाद कॉन्सर्ट से जल्दी जल्दी बाहर निकले थे केके, अस्पताल जाते वक्त हुई मौत
आज़म ने NDTV से की बात, कहा- हमें पहले नंबर का माफिया कहा, कोई आवाज नहीं उठी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं