विज्ञापन

Rain Alert: मार्च में भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी से पंजाब तक मौसम का हाल

Delhi Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब-हरियाणा और पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने वाला है. बारिश और बर्फबारी हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाको में देखने को मिल सकती है.

Rain Alert: मार्च में भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी से पंजाब तक मौसम का हाल
Weather News Today
नई दिल्ली:

दिल्ली-उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा और पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने वाला है. भयंकर गर्मी के बीच पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी राहत ला सकती हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बारिश आ सकती है. वहीं वेस्ट यूपी में अभी भी कुछ घना कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं बिहार में अभी भी आंधी आने का अलर्ट है. राजधानी दिल्ली भी जो 35-36 डिग्री के टेंपरेचर से झुलस रही थी, वहां भी गर्मी में 2-3 डिग्री तक की कमी अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 मार्च को हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश और हिमपात हो सकता है. जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों के बीच हल्की बारिश की बूंदें थोड़ी राहत दे सकती हैं. 

कहां-कहां बारिश के आसार

  • 10-12 मार्च के दौरान हल्की से मध्य बारिश और बर्फबारी 
  • 13 से 16 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी
  • 10 से 16 मार्च तक उत्तराखंड में भी बारिश
  • 14 से 16 मार्च तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार
  • 15 और 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के संकेत
  • 14-15 मार्च को राजस्थान हल्की वर्षा की संभावना
  • 12-13 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 13 मार्च को, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13-14 मार्च को, पंजाब में 14 से 16 मार्च को हल्की बारिश, गरज, बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. पूर्वी भारत में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने के आसार हैं. 

यूपी में घना कोहरा

मौसम का अभी गजब खेल देखने को मिल रहा है कि भयकंर गर्मी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है. प्रयागराज, फुरसतगंज, मेरठ, हापुड़ और बागपत जैसे इलाकों में ये घना कोहरा पड़ रहा है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 16 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में गरज-चमक के साथ बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर पश्चिम में भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है.इससे उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है. 

Delhi Weather News

Delhi Weather News

गुजरात और राजस्थान में लू की चेतावनी 

मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात में 11 से 13 मार्च तक भयंकर हीट वेव यानी लू के आसार हैं. सौराष्ट्र, कच्छ के रीजन में भी लू की चेतावनी है. गुजरात के राजकोट जिले में भी तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गई है. हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों और उत्तरी कोंकण में भी हीटवेव अलर्ट है. विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू की लहर है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में 38 से 42 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है. छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश , पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश,कर्नाटक और केरल में भयंकर गर्मी पड़ने की चेतावनी है. 

सौराष्ट्र-कच्छ में भयंकर गर्मी

सौराष्ट्र और कच्छ में 5.1 डिग्री ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है. उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, सिक्किम में सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है. 

जम्मू-कश्मीर में बारिश के संकेत

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में भी भीषण गर्मी महसूस की जा रही है. दिन का तापमान 12 मार्च तक सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि गुजरात और मध्य प्रदेश में ये तापमान 4-6 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com