उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में NDTV का कॉन्क्लेव... 'उम्मीदों का प्रदेश, उत्तर प्रदेश' चल रहा है. इसमें यूपी के जाने माने नेताओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. दिन के दूसरे सत्र में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य़ शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि यूपी का आज लॉ एंड ऑर्डर एक उदाहरण है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पुलिस एनकाउंटर में कोई मरा होगा, तो उसमें व्यक्ति को दोष देने की जरूरत नहीं है. पुलिस अपने बचाव में गोली चलाती है. हम भी कानून की प्रक्रिया से अपराधियों को सजा दिलाना चाहते हैं, एनकाउंटर हमारी नीति नहीं है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
साथ ही अपराधियों को टारगेट करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों में हिंदू-मुस्लिम करना गलत होगा, हमें अपराधी को निष्पक्ष तरीके से देखना होगा.
NDTV Conclave Live Update: 'उम्मीदों का प्रदेश, उत्तर प्रदेश', केशव प्रसाद मौर्य Exclusive
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हर समस्याओं का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है. किसानों, नौजवानों और गरीबों के लिए अच्छा काम हो रहा है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव के समय हम जो वादे करते हैं, उन वादों को पूरा भी करते हैं. हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है.
वहीं मौर्य ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण की प्रकिया पूरी हो रही है, शायद उससे पहले वहां अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी तैयार हो जाएगा. यूपी मज़बूती से आगे बढ़ रहा है. ग़रीबों को योजनाओं का फ़ायदा मिल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं