विज्ञापन
This Article is From May 12, 2020

ऑपरेशन समुद्र सेतु: विदेशों में फंसे लोगों को लेकर INS मगर पहुंचेगा कोच्चि, INS केसरी राहत सामग्री लेकर पहुंचा माले

नौसेना का युद्धपोत आईएनएस मगर मालदीव से दो सौ लोगो को लेकर आज शाम तक कोच्चि पहुंचेगा, इनमें दो गर्भवती समेत कुल 24 महिलाएं भी शामिल हैं.

ऑपरेशन समुद्र सेतु: विदेशों में फंसे लोगों को लेकर INS मगर पहुंचेगा कोच्चि, INS केसरी राहत सामग्री लेकर पहुंचा माले
माले पहुंचा INS केसरी
नई दिल्ली:

नौसेना का युद्धपोत आईएनएस मगर मालदीव से दो सौ लोगो को लेकर आज शाम तक कोच्चि पहुंचेगा, इनमें दो गर्भवती समेत कुल 24 महिलाएं भी शामिल हैं. तमिलनाडु का एक यात्री भी है जिसका पैर टूटा हुआ है. दस मई को माले से ये लोगो को लेकर पानी के रास्ते निकला है. ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत नौसेना विदेशो में फंसे भारतीय लोगो को सुरक्षित निकाल रही है. इससे पहले नौसेना का दूसरा युद्धपोत आईएनएस जलाश्व 700 लोगो को सुरक्षित कोच्चि ला चुकी है. एक अनुमान के मुताबिक मालदीव में फंसे 3500 लोगो ने स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है. 

वहीं दूसरी तरफ नौसेना का युद्धपोत आईएनएस केसरी पानी के रास्ते राहत सामग्री लेकर मालदीव की राजधानी माले पहुंच गया है. कोरोना संकट के दौर में मालदीव ,मॉरीशस ,सैशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस के लोगो की मदद के लिये ऑपेरशन समुद्र सागर शुरू किया है. इस युद्धपोत में खाने का सामान, कोविड से जुड़ी दवाएं, आयुवेर्दिक दवायें और मेडिकल अस्सिटेंट टीम शामिल है. बता दें कि अपने समुद्री पड़ोसी देशों की मदद करने लिये ये अभियान शुरू किया गया है. 

माले में करीब 600 टन खाद्य सामग्री आईएनएस केसरी पहुंचाएगा. भारत ऐसा पहला देश है जो इस शेत्र में इन देशों को मदद पहुंचा रहा है. इन देशों के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INS Magar, INS Kesari, Opreation Samudra, Indian Stuck Various Countries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com