विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2023

भारतीय तटरक्षक ने अरब सागर में डूब रहे पोत से चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया

मुंबई के इंडियन कोस्ट गार्ड समुद्री बचाव समन्वय केन्द्र को सुबह 11 बजे संकट संदेश मिलने के बाद शनिवार को अभियान चलाया गया

भारतीय तटरक्षक ने अरब सागर में डूब रहे पोत से चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया
प्रतीकात्मक फोटो.
अहमदाबाद:

भारतीय तट रक्षक (ICG) ने गुजरात तट से दूर अरब सागर में डूब रहे एक आपूर्ति पोत से चालक दल के 12 सदस्यों को सुरक्षित बचाया है. आईसीजी ने रविवार को यह जानकारी दी. रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई के आईसीजी समुद्री बचाव समन्वय केन्द्र (MRCC) को सुबह 11 बजे संकट संदेश मिलने के बाद शनिवार को अभियान चलाया गया.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मशीनीकृत आपूर्ति पोत (एमएसवी) में पानी भरने और डूब रहे होने की जानकारी मिली थी. पोत के डूबने से पहले चालक दल के 12 सदस्यों को बचा लिया गया, ये सभी भारतीय थे. संकट संदेश भारतीय एमएसवी ‘निगाहें करम' के बारे में मिला था, जो जिबूती की ओर जा रहा था.

बयान में कहा गया कि सूचना मिलने पर एमआरसीसी ने क्षेत्र में मौजूद सभी पोतों को सतर्क किया और पोरबंदर के समुद्री बचाव उप केन्द्र के साथ समन्वय किया. साथ ही उसे पोत को तत्काल सहायता देने के लिए मोटर टैंकर भेजने को कहा.

बयान के अनुसार, बचाए गए चालक दल के सदस्यों को वडिनार लाया गया और प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें पोत के मालिक के सुपुर्द कर दिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Coast Guard, 12 Crew Members Rescued, Sinking Ship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com