विज्ञापन

ओमान के समुद्र में सलाया पोर्ट का जहाज डूबा, 14 नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

जहाज़ पर सवार एक गनर और 13 नाविकों ने समय रहते सतर्कता दिखाई और लाइफ़बोट के ज़रिए अपनी जान बचाई. बाद में ओमान कोस्ट गार्ड ने उन सभी को बचाया और दीबा पोर्ट पर ले आए.

ओमान के समुद्र में सलाया पोर्ट का जहाज डूबा, 14 नाविकों को सुरक्षित बचाया गया
  • गुजरात के देवभूमि द्वारका के सलाया पोर्ट का कार्गो जहाज हाजी अली ओमान के समुद्री इलाके में डूब गया.
  • जहाज पर सवार सभी चौदह नाविकों को ओमान कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया और दीबा पोर्ट पहुंचाया.
  • घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे ओमान के लिमाह के पास हुई, जहाज पर अचानक विस्फोटक गिरने से आग लगी.

गुजरात के देवभूमि द्वारका के सलाया पोर्ट का कार्गो जहाज़ 'हाजी अली' (Reg. No. BDI 1492) आज सुबह-सुबह ओमान के समुद्री इलाके में डूब गया. जहाज़ पर सवार सभी 14 नाविकों को ओमान कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के लिमाह के पास हुई. अचानक, जहाज़ पर ड्रोन या मिसाइल जैसी कोई विस्फोटक चीज़ गिर गई, जिससे जहाज़ में भयानक आग लग गई. आग लगने के बाद जहाज़ समुद्र में तेज़ी से डूबने लगा.

जहाज़ पर सवार एक गनर और 13 नाविकों ने समय रहते सतर्कता दिखाई और लाइफ़बोट के ज़रिए अपनी जान बचाई. बाद में ओमान कोस्ट गार्ड ने उन सभी को बचाया और दीबा पोर्ट पर ले आए. इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आदमभाई ने कहा कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. नाविकों के डॉक्यूमेंट्स भी सुरक्षित पाए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह जहाज 5 मई को बारबरा पोर्ट से लाइव स्टॉक लेकर शारजाह जा रहा था. एक हफ्ते में सलाया से दूसरे जहाज के साथ ऐसी घटना के बाद समुद्री व्यापारियों और नाविकों में चिंता का माहौल है. शुरुआत में माना जा रहा है कि यह घटना इंटरनेशनल पानी में चल रहे ईरान-US टेंशन और संघर्ष का शिकार हुई है.

ये भी पढ़ें : CBI चीफ प्रवीण सूद का एक साल बढ़ा कार्यकाल, विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salaya Port Cargo Ship, Oman Ship Sinks, Oman Coast Guard, Salaya Port Ship Sinks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com