- यूपी में योगी सरकार ने रविवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है.
- उत्तर प्रदेश में 10 बड़े IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है.
- यूपी सरकार ने ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग में अहम बदलाव हुए हैं.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने रविवार रात लखनऊ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. यहां 10 बड़े IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, ऊर्जा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, कृषि जैसे बड़े विभागों में बदलाव किए गए हैं. योगी सरकार ने 7 प्रमुख सचिव और 3 अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. ऊर्जा विभाग में अपर मुख्य सचिव आशीष कुमार गोयल को अब श्रम और सेवायोजन विभाग सौंपा गया है, जबकि पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव अनिल कुमार को हटाकर खाद्य और रसद विभाग की जिम्मेदारी दी है. इसके अलावा भी कुछ और अहम बदलाव किए हैं.
यूपी में इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
- अनिल कुमार: पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार को अब खाद्य एवं रसद विभाग का प्रमुख सचिव बनाय गया है.
- अमित कुमार घोष: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को अब उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
- अमृत अभिजात: अमृत अभिजात को अब पर्यटन के साथ-साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- वी. हेकाली झिमोमी: स्वास्थ्य और चिकित्सा की जिम्मेदारी अब वी. हेकाली झिमोमी को दी गई है. उन्हें पर्यावरण विभाग से हटा दिया है.
- महेंद्र प्रसाद अग्रवाल: उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को अब वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
- रविंद्र: आईएस रविंद्र को पंचायती राज विभाग का मुख्य सचिव बनया है. कृषि विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियां भी उनके पास रहेगी.
- डॉ. MKS सुंदरम: कृषि विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी डॉ. एमकेएस सुंदरम को दी गई है.
- अमित गुप्ता: स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के मुख्य सचिव अमित गुप्ता को प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- रणवीर प्रसाद: ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी रणवीर प्रसाद को दी गई है. साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड भी दिया है.
- डॉ. आशीष कुमार गोयल: श्रम एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी डॉ. आशीष कुमार गोयल को दी गई है.
ये वीडियो भी देखिए
लखनऊ में प्रशासनिक सर्जरी
यह पूरी सर्जरी लखनऊ स्थित मंत्रालय में हुई है. सबसे अहम बदलाव ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग में माना जा रहा है. आशीष कुमार गोयल और अमित कुमार लंबे समय से अपने विभागों में जमे थे. लेकिन अब उन्हें दूसरे विभागों में शिफ्ट कर दिया गया है. जबकि परिवहन, पर्यावरण जैसे बड़े मंत्रालयों में भी फेरबदल कर दिया गया है.
ये भी पढे़ंः राजनीति में एंट्री करेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद चर्चा तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं