देश में पिछले 24 घंटे में (Coronavirus) 12,516 नए केस सामने आए और 501 लोगों की मौत हुई है. भारत में इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34, 414,186 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13,155 लोग ठीक हुए, अब तक कुल 33,814,080 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 462,690 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,37,416 है जो कि पिछले 267 दिनों में सबसे कम है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट 1.07% है जो कि पिछले 39 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.10% है जो कि पिछले 49 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 53,81,889 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,10,79,51,225 वैक्सीनेशन हो चुका है.
Covaxin डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2 फीसदी असरदार
बता दें कि कोरोना वायरस को हराने के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान चल रहा है. इस बीच, भारतीय वैक्सीन, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के आंकड़े प्रकाशित हुए हैं. द लैंसेट जर्नल के मुताबिक, कोवैक्सीन वायरस के अधिक तेजी से संक्रमण फैलाने वाले डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी है. देश और दुनिया में कोविड का डेल्टा स्वरूप अब भी चिंता का विषय बना हुआ. भारत में कोरोना की दूसरी लहर के पीछे भी डेल्टा वेरिएंट है, ऐसा माना जा रहा है. Symptomatic यानी लक्षण वाले कोरोना के मरीज़ होने से बचाने में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 77.8 फीसदी प्रभावी पाई गई है. कोरोना की गंभीर बीमारी से बचाने में (गंभीर सिम्टोमेटिक कोविड-19 के मामले में) कोवैक्सीन 93.4 प्रतिशत असरदार है. बिना लक्षण वाले कोविड (Asymptomatic COVID 19) से बचाने में 63.6% प्रभावी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में गुरुवार को 40 नए केस आए सामने
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 40 नए मामले आए, किसी मरीज की मौत नहीं हुई और संक्रमण दर 0.08 फीसदी रही.
ठाणे में 122 नए मामले आए सामने
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 5,67,279 हो गए. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई. अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए. उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला नहीं आया और मृतक संख्या 11,549 है. अधिकारी ने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.03 फीसदी है। बीते एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,38,255 पर पहुंच गए जबकि मृतक संख्या 3,289 बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं