भारत ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध की जानकारी जापान को दी और बताया कि जब तक इलाके में शांति स्थापित नहीं हो जाती बीजिंग के साथ रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते. चौदहवें भारत-जापान शिखर सम्मेलन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा की हुई बातचीत के दौरान चीन की दक्षिण और पूर्वी सागर में हठधर्मिता सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
मीडिया को बैठक की जानकारी देते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि भारत ने जापानी प्रतिनिधिमंडल को पूर्वी लद्दाख की स्थिति के साथ-साथ चीन द्वारा सैनिकों के किए गए जमावड़े और इलाके में कई बार घुसपैठ की कोशिशों से भी अवगत कराया गया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्पष्ट कर दिया कि जब तक मामले का समाधान नहीं हो जाता और सीमावर्ती इलाके में शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक हम रिश्तों को सामान्य नहीं समझ सकते हैं. रिश्तों में समान्य स्थिति इस मुद्दे में होने वाली प्रगति पर निर्भर करेगी जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं.''
उल्लेखनीय है कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न गतिरोध पर सैन्य स्तर की वार्ता कर रहे हैं.
श्रृंगला ने कहा, ‘‘चर्चा के दौरान चीन का मुद्दा भी आया. दोनों देशों ने एक दूसरे को अपने-अपने रुख से अवगत कराया. हमने जापानी पक्ष को लद्दाख की स्थिति के बारे में सूचित किया...साथ ही सीमा संबंधी मामले पर चीन से हो रही वार्ता के तथ्यों से भी अवगत कराया.''
यह भी पढ़ें:
रूसी सीमा पर चीनी सैनिकों की तस्वीर की खबर फर्जी : चीन
China के विदेश मंत्री आ सकते हैं India, गलवान घाटी की झड़प के बाद ऐसा पहली बार होगा
Russia पर लगे प्रतिबंधों का China ने उल्लंघन किया तो भुगतेगा परिणाम: अमेरिका
चीन की सेना को CRPF ने सबक सिखाया, 83वें स्थापना दिवस में बोले अमित शाह
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं