चीन ने रूसी सीमा पर सैनिकों से भरे चीनी सैन्य ट्रकों के एक काफिले को प्रदर्शित करने वाली तस्वीर सहित रूस में अपने सैनिक भेजे जाने के बारे में अफवाहों को खारिज किया है. शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है. चीन के इंटरनेट निगरानीकर्ता, साइबरस्पेस एडमिंस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएसी) ने कहा कि ट्विटर पर साझा की जा रही एक तस्वीर 2021 में पहली बार प्रकाशित तस्वीर का एक संक्षिप्त (क्रॉप किया हुआ) प्रारूप है. चीन ने इससे पहले इन खबरों को खारिज कर दिया था कि रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान के लिए उससे सैन्य सहायता मांगी है.
हांगकांग से प्रकाशित होने वाले साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की शुक्रवार की खबर के अनुसार, सीएसी ने गुरुवार को कहा कि ऑनलाइन मंच पर ऐसी कई फर्जी खबरें हैं, जो यू्क्रेन युद्ध में चीन के रुख को बदनाम करने वाली हैं. उल्लेखनीय है कि रात में गुजर रहे और सैनिकों से भरे हुए चीनी सैन्य वाहनों के एक लंबे काफिले की ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जा रही, जिससे इन अटकलों को जोर मिला है कि रूस को चीन सहायता उपलब्ध करा रहा है. सीएसी ने कहा कि यह असल में मई 2021 की एक तस्वीर का संपादित किया हुआ प्रारूप है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं