अमेरिका (US) के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस (White House) ने कहा है कि रूस (Russia) के संबंध में चीन (China) जो भी फैसला करेगा, उस पर दुनिया की नजर होगी.अमेरिका का यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिसमें दावा किया गया है कि चीन, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को सैन्य या आर्थिक मदद करने की कोशिश कर रहा है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ हम करीबी नजर बनाए हुए हैं. दुनिया की भी इस पर करीबी नजर है. हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इसको लेकर स्पष्ट हैं. अगर वे हमारे प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं तो इसके परिणाम भुगतने होंगे.''
साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन जो निर्णय लेता है उस पर दुनिया की नजर होगी, लेकिन किसी भी संभावित प्रभाव या परिणाम के संदर्भ में, हम इसे व्यक्तिगत राजनयिक माध्यमों पर छोड़ देंगे.''
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने चीनी समकक्ष के साथ लंबी बातचीत के दौरान हमारी ‘एक-चीन नीति' को दोहराया, साथ ही ताइवान जलडमरूमध्य में चीन की बलपूर्वक एवं उकसावे वाली कार्रवाइयों को लेकर हमारी चिंताओं को भी रेखांकित किया....''
प्रेस सचिव ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ कई प्रतिबंध हम पहले ही लगा चुके हैं और निश्चित रूप से हम देखते हैं कि क्या प्रतिबंधों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है. हम यह भी देखते हैं कि क्या किसी अन्य देश ने सैन्य आक्रमण के लिए सहयोग प्रदान किया है. आज मेरे पास आपके समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ऐसा कोई आकलन नहीं है.''
यह पूछे जाने पर कि यदि चीन युद्ध में रूस को सैन्य या आर्थिक मदद करता हुआ पाया जाता है, तो इसके जवाब में क्या कार्रवाई की जाएगी. इस पर साकी ने कहा कि अमेरिका सीधे चीन और चीनी नेतृत्व के साथ इस संबंध में बातचीत करेगा, मीडिया के माध्यम से नहीं.
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं ध्यान दिलाना चाहूंगी कि हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कल अपनी बैठक में परिणामों को लेकर बेहद स्पष्ट थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका करीबी नजर बनाए है और यह भी कहा कि सिर्फ अमेरिका ही ऐसा नहीं कर रहा है. चीन जो भी फैसला करेगा, उस पर दुनिया की नजर है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं