विज्ञापन

भारत-चीन में सुलझ रहे रिश्ते, 2025 में LAC पर PLA की तैनाती में आई कमी- रक्षा मंत्रालय रिपोर्ट

2025-26 की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने LAC पर 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड तैनात की थीं और 10 अन्य ब्रिगेड सीमा से दूर के इलाकों में तैनात थीं.

भारत-चीन में सुलझ रहे रिश्ते, 2025 में LAC पर PLA की तैनाती में आई कमी- रक्षा मंत्रालय रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा गया है कि LAC पर 40-50 हजार ही चीनी सैनिक हैं. (Photo: AFP)
नई दिल्ली:

भारत और चीन के बीच रिश्ते सुधरते दिख रहा हैं. पिछले साल LAC पर PLA की तैनाती में कमी आई है. यह बात भारतीय रक्षा मंत्रालय के बयान में कही गई है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत और चीन के बीच लगातार बातचीत से देश की उत्तरी सीमाओं पर सकारात्मक बदलाव और स्थिरता आई है. रक्षा मंत्रालय की हालिया सालाना रिपोर्ट में कहा गया है, "साल 2025 में उत्तरी सीमाओं के सामने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की सेना की तैनाती में काफी कमी देखी गई." 

2025-26 की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी PLA ने LAC के साथ 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड तैनात की थीं, जबकि 10 अन्य ब्रिगेड सीमा से दूर पारंपरिक ट्रेनिंग इलाकों में तैनात थीं.

इसका मतलब है कि पिछले साल LAC पर अनुमानित 40 से 50 हजार चीनी सैनिक तैनात थे और इतनी ही तादाद में सैनिक तय ट्रेनिंग इलाकों में मौजूद थे. 323 पन्नों की इस रिपोर्ट में पिछले साल LAC पर तैनात PLA सैनिकों की संख्या नहीं बताई गई है. हालांकि, अक्टूबर 2024 में दोनों पक्षों के बीच सभी टकराव वाले इलाकों से सैनिकों को हटाने पर सहमति बनने से पहले, अकेले लद्दाख सेक्टर में ही यह तादाद 60 हजार से ज्यादा होने का अनुमान था. इस सहमति से चार साल से ज्यादा वक्त से चले आ रहे गतिरोध का अंत हुआ, जिसने दोनों देशों के रिश्तों को छह दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया था.

ओवरऑल स्थिति क्या है?

साल 2025 में उत्तरी सीमाओं के सामने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की सेनाओं की तैनाती में काफी कमी देखी गई. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के साथ वाले इलाकों और पारंपरिक ट्रेनिंग क्षेत्रों में हर जगह 10 'कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड' के आकार की सेनाएं तैनात थीं. LAC के सभी सेक्टरों में भारतीय सेना (IA) की तैनाती मजबूत और अच्छी स्थिति में है, और वह किसी भी अचानक पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: ब्रिक्स@20: भारत ने दिखाई नई वैश्विक राह, चीन-रूस ने बढ़ाया वजन

उत्तरी सीमा पर क्या स्थिति?

कुल मिलाकर साल 2025 में उत्तरी सीमाओं के सामने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की सेनाओं की तैनाती में काफी कमी देखी गई. LAC के इलाकों और पारंपरिक ट्रेनिंग एरिया में हर जगह 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के आकार की सेनाएं तैनात थीं. LAC के सभी सेक्टर में भारतीय सेना की तैनाती मजबूत और अच्छी स्थिति में है और वह किसी भी अचानक पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: भारत के बारे में क्या सोचता है चीन? कॉलेज के किस्से से चीनी पत्रकार ने NDTV को बतलाई असलियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, LAC, PLA, India China Border Clash, Defence Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com