- रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और ट्रक में हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई.
- हादसे में सुबेदार सत्यवान सिंह के बेटे गौरव, भाई राम समुझ सिंह और भतीजे राजन की भी मौत हुई है.
- सत्यवान सिंह की चंडीगढ़ में मौत हुई थी, जिसके बाद उनके परिजन शव एंबुलेंस से लेकर देवरिया लौट रहे थे.

रविवार सुबह-सुबह यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जो हादसा हुआ, उसने देवरिया के गांव को चीत्कार में डूबो दिया. चंडीगढ़ से सुबेदार का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया आ रही एंबुलेंस ने ट्रक में तेज टक्कर मारी, इस टक्कर में एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों की पहचान सुबेदार सत्यवान सिंह के पुत्र गौरव कुमार, भाई राम समुझ सिंह और भतीजे राजन की मौत हो गई. इस हादसे के बाद फौजी सत्यवान सिंह के परिवार में अब कोई पुरुष नहीं बचा है. फौजी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी बची है. जिसका इस हादसे के बाद रोते-रोते हालत बेसुध हो गई है.
किडनी की बीमारी से हुई थी फौजी सत्यवान सिंह की मौत
सत्यवान सिंह मूल रूप से देवरिया के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के गलिया दुधैला गांव के रहने वाले थे. उन्हें किडनी की बीमारी थी. बीते दिनों हालत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जिसके बाद उनके परिवार के लोग सेना के एंबुलेंस शव लेकर देवरिया वापस आ रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सत्यवान सिंह की फाइल फोटो.
पूर्वांचल एक्प्रेसवे के माइल स्टोन 79 के पास हुआ हादसा
बताया गया कि एंबुलेंस में शव के साथ सत्यवान का बेटा, भाई और भतीजा सवार था. जबकि पीछे एक दूसरी गाड़ी में उनकी पत्नी और बेटी थी. हादसा सुबह-सुबह हुआ. हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घटना पूर्वांचल एक्प्रेसवे के माइल स्टोन 79 के पास हुआ है.
बेटा, भाई-भतीजा के साथ एंबुलेंस चालक की भी मौत
हादसे में एंबुलेंस चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस के ड्राइवर और उसके साथ अगली सीट पर बेटे फौजी के बेटे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भाई और भतीजे की मौत इलाज के दौरान हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहीद के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ थाने में रखा गया है.
सुल्तानपुर एसपी ने क्या कुछ बताया?
सुल्तानपुर एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार सूबेदार सत्यवान फौजी की चंडीगढ़ में मौत हो गई थी. जिसके बाद उनका बेटा और परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रहे थे. इसी दौरान सुल्तानपुर जिले में यह हादसा हुआ. इस हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई.

सत्यवान सिंह के देवरिया स्थित घर पर जुटी लोगों की भारी भीड़.
घर पर मची चीख-पुकार
हादसे की खबर मिलते ही रुद्रपुर स्थित मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों और ग्रामीणों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. घरों के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है. लोगों का कहना था एक शव लाने गए चार और लोगों की मौत हो गई.
फौजी के भाई डाक विभाग में, भतीजा पंचायत में सभासद था
फौजी के भाई राम समुझ सिंह तरसारा डाकघर में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे. जबकि उनका भतीजा राजन नगर पंचायत में सभासद था. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. पूरे रुद्रपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है.
यह भी पढ़ें - पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, फौजी की डेडबॉडी लेकर आ रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे सहित 4 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं