विज्ञापन

भारत के बारे में क्या सोचता है चीन? कॉलेज के किस्से से चीनी पत्रकार ने NDTV को बतलाई असलियत

ब्रिक्स समिट में शामिल होने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं. उनकी भारत यात्रा लंबे समय बाद हो रही है. दोनों देशों के तनाव के बीच चीन की पत्रकार ने बताया वहां के लोग भारत के बारे में क्या सोचते हैं?

भारत के बारे में क्या सोचता है चीन? कॉलेज के किस्से से चीनी पत्रकार ने NDTV को बतलाई असलियत
NDTV से बात करती CGTN की रिपोर्टर.
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली में आयोजित हो रही ब्रिक्स समिट को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत की ओर टिकी है. इस समिट में रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, यूएई सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. खास बात यह है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस समिट में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं. जिनपिंग की इस भारत यात्रा को अंतिम शुरुआत में संशय था. लेकिन बाद में यह क्लियर हो गया कि जिनपिंग समिट में शामिल होंगे. मालूम हो कि गलवान में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए झड़प के बाद जिनपिंग पहली बार भारत आ रहे हैं. जिनपिंग के दिल्ली दौरे को लेकर भारत-चीन रिश्ते पर भी फिर से बात शुरू हो गई है. 

कहा जा रहा है कि बीते कुछ समय में दोंनो देशों के बीच के रिश्ते में तेजी से बदलाव आया है. इस बीच एनडीटीवी ने चीन की एक पत्रकार से बात की, इस बातचीत के दौरान चीनी पत्रकार ने बताया कि चीन और वहां के लोग भारत के बारे में क्या सोचते हैं?

CGTN रिपोर्टर ने की NDTV से बातचीत

चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क के इंटरनेशनल मीडिया संगठन CGTN की रिपोर्टर हुआंग युए (Huang Yue) ने NDTV से बातचीत में बताया, "भारत हमारा एक पुराना पड़ोसी है, और यह एक ऐसा पड़ोसी है जिसे हम संजोकर रखते हैं." हुआंग युए की एनडीटीवी के साथ हुई बातचीत के वीडियो अंश को भारत में चीनी दूतावास की स्पोर्कपर्सन यू जिंग ने एक्स पर साझा किया है. 

कॉलेज का किस्सा, जब भारतीय छात्रों के साथ की पढ़ाई

चीन भारत के बारे में क्या सोचता है? एनडीटीवी के इस सवाल पर CGTN की रिपोर्टर हुआंग युए ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने जिस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की, वो चीनी भाषा पढ़ाई के लिए मशहूर है. जब मैं वहां पढ़ाई करती थी, तब मैंने देखा कि वहां बहुत सारे भारतीय स्टूडेंट भी है. वहां हम उन्हीं के साथ बैठते थे, पढ़ाई करते थे. एक-दूसरे से बात करते थे. 

'हमलोग दोस्त, पड़ोसी... ज्यादातर चीनी की यही सोच'

उन्होंने आगे कहा कि हम पढ़ाई के दौरान हम लोगों में कोई विवाद नहीं था, कोई अंतर नहीं था. हम सभी एक दूसरे के कल्चर के बारे में बात करते थे. भारत-चीन की दोस्ती के बारे में बात करते थे. यह दोस्ती कैसे और आगे बढ़े इसके बारे में बात करते थे. और मुझे लगता है कि चीन के ज्यादातर लोग भारत के बारे में ऐसी ही सोच रखते हैं. हम लोग पड़ोसी हैं, दोस्त हैं, ज्यादातर चीनी लोगों की भारत के प्रति यही सोच है. 

यह भी पढ़ें - ना मुख्यालय और ना महासचिव, 18 साल का हुआ ब्रिक्स; कैसे आपसी खींचतान से बढ़ा चैलेंज

यह भी पढ़ें - BRICS Summit Live Updates: ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली, शाम 5 बजे ब्रिक्स बिजनेस समिट में शामिल होंगे मोदी-पुतिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India China, India China Relation, India China Issue, Brics Summit, Brics Summit News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com