विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2022

चक्रवाती तूफान के 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों तक पहुंचने की संभावना : आईएमडी

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इसके उत्तर की ओर फिर से मुड़ने और 24 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है.

चक्रवाती तूफान के 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों तक पहुंचने की संभावना : आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती गठन के 25 अक्टूबर तक ओडिशा को पार करते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है. बृहस्पतिवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है और इसके चार दिनों के अंदर चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है. आईएमडी ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़े और 22 अक्टूबर के आसपास पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक उच्च दबाव के रूप में विकसित हो जाएं. 23 अक्टूबर तक इसके उच्च दबाव में बदलने की संभावना है.  

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इसके उत्तर की ओर फिर से मुड़ने और 24 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है.  इसके बाद, इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और पश्चिम बंगाल के पास पहुंचने की संभावना है. ओडिशा से बढ़ते हुए बांग्लादेश के तट पर इसके 25 अक्टूबर तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि, उन्होंने कहा कि आईएमडी ने अभी तक चक्रवात की तीव्रता और हवा की गति का पूर्वानुमान नहीं लगाया है. महापात्रा ने कहा कि तटीय ओडिशा में 23 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में 23 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है.

इससे पहले सुबह, आईएमडी ने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र में उच्च दबाव 22 अक्टूबर तक और 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में गहराने की संभावना है. ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक ने कहा कि आईएमडी के संभावित चक्रवाती के पूर्वानुमान के मद्देनजर राज्य सरकार ने सात तटीय जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है. चक्रवात से प्रभावित होने वाले जिलों में गंजम, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर हैं. मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को सतर्क रहने और बारीकी से मामले पर नजर रखने को कहा गया है. आईएमडी ने मछुआरों को 22 अक्टूबर तक तट पर लौटने की सलाह दी है, क्योंकि समुद्र की स्थिति खराब रहेगी.

यह भी पढ़ें-

देखें वीडियो : बुजुर्ग महिला के साथ राहुल गांधी का दिल छू लेने वाला पल

भारतीय रुपया फिर धड़ाम, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83 का स्तर पार

Video : रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए हरियाणा बीजेपी के कई नेता | पढ़ें

>

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Mateorological Department, Cyclone, Cyclone In West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com