विज्ञापन

IIT बॉम्बे के हॉस्टल नंबर-4 में मिली स्टूडेंट की लाश, राजस्थान का था छात्र, पवई पुलिस कर रही जांच

देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे में एक बार फिर छात्र की मौत की घटना ने सभी को झकझोर दिया है. पवई कैंपस के हॉस्टल नंबर-4 में दूसरे वर्ष के छात्र का शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है. इसी साल फरवरी में भी संस्थान में छात्र की मौत का मामला सामने आया था.

IIT बॉम्बे के हॉस्टल नंबर-4 में मिली स्टूडेंट की लाश, राजस्थान का था छात्र, पवई पुलिस कर रही जांच
IIT Bombay Student Death: हॉस्टल रूम में मिला छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटी
मुंबई:

मुंबई के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में एक बार फिर छात्र की मौत का मामला सामने आया है. संस्थान के पवई कैंपस स्थित हॉस्टल नंबर-4 में रहने वाले 20 वर्षीय छात्र सोहिल राजकुमार सांगवान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. प्रारंभिक जांच में पुलिस को पारिवारिक समस्याओं और निजी संबंधों में चल रही परेशानियों के संकेत मिले हैं, हालांकि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. घटना के बाद IIT बॉम्बे परिसर में शोक का माहौल है. खास बात यह है कि इसी वर्ष फरवरी में भी संस्थान के एक अन्य छात्र ने आत्महत्या कर ली थी, जिससे छात्र कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं.

हॉस्टल के कमरे में मिला शव

पुलिस के अनुसार मृतक छात्र की पहचान सोहिल राजकुमार सांगवान के रूप में हुई है. वह IIT बॉम्बे में मैटेरियल साइंस विभाग के दूसरे वर्ष का छात्र था और हॉस्टल नंबर-4 के कमरा नंबर G-4147 में रह रहा था. बीती रात छात्र का शव कमरे में छत के पंखे से लटका मिला. बताया गया है कि उसने कथित रूप से बेडशीट की मदद से फंदा लगाया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद संस्थान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची.

राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था छात्र

पुलिस के मुताबिक सोहिल मूल रूप से राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था. वह उच्च शिक्षा के लिए मुंबई में IIT बॉम्बे में अध्ययन कर रहा था. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छात्र कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रहा था. इसके अलावा उसके निजी संबंधों में भी कठिन दौर चल रहा था. हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.

मोबाइल और चैट की जांच

पवई पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है. जांच अधिकारी छात्र के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों, चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रहे हैं. पुलिस का उद्देश्य यह पता लगाना है कि घटना से पहले छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था.

फरवरी में भी हुई थी छात्र की मौत

यह पहला मौका नहीं है जब IIT बॉम्बे में किसी छात्र की मौत की घटना सामने आई हो. इसी वर्ष फरवरी में संस्थान के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्र नमन अग्रवाल की भी मौत हो गई थी. 21 वर्षीय नमन अग्रवाल भी राजस्थान के पिलानी के रहने वाले थे. वह हॉस्टल नंबर-4 में रहते थे और उनकी मौत कैंपस की एक इमारत से गिरने के बाद हुई थी. उस घटना ने भी पूरे संस्थान को झकझोर दिया था.

यह भी पढ़ें : IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर किया सुसाइड, राजस्थान का रहने वाला था

यह भी पढ़ें : बाल्टी में बुक्स और क्लास में साइकिल! IIT बॉम्बे के स्टूडेंट्स का 'No Bag Day' वायरल

यह भी पढ़ें : NEET-UG पेपर लीक मामला : 92 ठिकानों पर रेड, 13 आरोपी गिरफ्तार; CBI ने सौंपी 20 हजार पेज की चार्जशीट

यह भी पढ़ें : एक ही घर में गई थीं दो सगी बहनें; 5 साल बाद नोएडा में दहेज की मांग ने उजाड़ दिया बड़ी बहन का घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Bombay Student Suicide, IIT Bombay Students Death, Powai Police, IIT Campus, Rajasthan Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com