विज्ञापन

ट्रेन में मिली लाश, सोने की अंगूठी से हुई पहचान; भिखारी ने रेप के बाद तोड़ दी पसलियां

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से मौत की वजह का पता लगाया जा सके और यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सके. शुरुआती जांच में पसलियां टूटी हुई पाईं गईं हैं.

ट्रेन में मिली लाश, सोने की अंगूठी से हुई पहचान; भिखारी ने रेप के बाद तोड़ दी पसलियां
ट्रेन में रेप और हत्या के इस मामले की अभी जांच चल ही रही है. (फोटो-एनडीटीवी)
  • कन्याकुमारी के नागरकोइल रेलवे यार्ड में 54 वर्षीय महिला की रेप और हत्या की घटना 13 तारीख की आधी रात को हुई थी
  • महिला की पहचान एक सोने की अंगूठी पर मिले हॉलमार्क निशान से की गई जो गुजरात से मिली थी
  • पुलिस ने पैन विवरण और मध्य प्रदेश के पते के आधार पर महिला के परिवार तक संपर्क स्थापित किया

कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल रेलवे यार्ड में एक खाली रेलवे कोच के अंदर रेप और मर्डर की शिकार हुई 54 वर्षीय महिला की पहचान, तमिलनाडु रेलवे पुलिस की बारीकी से की गई जांच में मिली एक सोने की अंगूठी की मदद से हो सकी. इस अंगूठी पर हॉलमार्क के निशान थे, जो जांच में एक अहम सुराग साबित हुए. यह घटना 13 तारीख की आधी रात को रेलवे यार्ड में खड़े एक कोच के अंदर हुई. महिला का शव तब मिला, जब कोच को साफ करके किसी दूसरी ट्रेन में लगाने की तैयारी की जा रही थी.

महिला की पहचान के लिए कोई तुरंत सुराग नहीं मिल रहा था, इसलिए जांचकर्ताओं ने उसके पास मौजूद एकमात्र ऐसी चीज पर ध्यान दिया, जिससे पहचान हो सकती थी. यह एक सोने की अंगूठी थी, जिस पर सांप का डिजाइन बना हुआ था.

रेलवे SP (त्रिची) आदर्श पचेरा के अनुसार, अंगूठी पर मौजूद हॉलमार्क के निशान से जांचकर्ताओं को पता चला कि यह गुजरात से आई थी. वहां के विक्रेता ने पुष्टि की कि यह अंगूठी छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक रिटेलर को बेची गई थी. इस सुराग के आधार पर, पुलिस महिला का पैन (PAN) विवरण और मध्य प्रदेश का वह पता हासिल करने में कामयाब रही, जो उसने गहने खरीदते समय दिया था.

इसके जरिए जांचकर्ता उसके परिवार तक पहुंच गए. बताया जा रहा है कि महिला पिछले तीन महीनों से अपने गृहनगर से लापता थी. उसके पति और बच्चे अब कन्याकुमारी के लिए निकल चुके हैं.

6 घंटे की जांच में आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की पहचान होना एक बड़ी कामयाबी थी, लेकिन पुलिस ने रेप और हत्या के इस मामले को बहुत तेजी से सुलझा लिया और जांच शुरू होने के छह घंटे के भीतर ही संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. जांचकर्ताओं ने शुरुआत में तीन लोगों को संदिग्ध माना. रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज से जांच का दायरा सीमित करने में काफी मदद मिली. फुटेज में सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति को ट्रेन के एक डिब्बे से बाहर निकलते देखा गया. बाद में उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

इसी भिखारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रेप और मर्डर का यही आरोपी है.

इसी भिखारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रेप और मर्डर का यही आरोपी है.

संदिग्ध एक भिखारी बताया जा रहा है, जो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूमता रहता था. माना जा रहा है कि पहले भी उसकी उस महिला से कुछ बार मुलाकात हुई थी. जांचकर्ताओं के मुताबिक, वह महिला को ट्रेन के एक खाली डिब्बे में ले गया, वहां उसके साथ जबरदस्ती की और यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने खून से सनी एक शर्ट भी बरामद की है, जिसे संदिग्ध ने पहना हुआ था और बाद में एक गड्ढे में फेंक दिया था. तमिलनाडु रेलवे के DGP के. वन्निया पेरुमल ने इस जांच की तारीफ की, खासकर रेलवे SP के प्रयासों की. उन्होंने कहा, "हमारे SP आदर्श पचेरा नागरकोइल में ही रुके रहे और बहुत बेहतरीन जांच की. संदिग्ध को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया."

मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से मौत की वजह का पता लगाया जा सके और यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सके. शुरुआती जांच में पसलियां टूटी हुई पाईं गईं हैं. जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने और अपने हाथों से मारपीट करने तथा उसकी छाती पर लात मारकर हत्या करने की बात कबूल की है. इस हमले में किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोटों की सही प्रकृति और मौत के सटीक कारणों का पता चलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें | सलमान खान ने ‘दबंग 4' पर लगाई मुहर, चुलबुल पांडे बनकर फिर करेंगे वापसी, ‘बजरंगी भाईजान 2' पर कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Tamilnadu, Murder In Train, Rape In Train, Train Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com