विज्ञापन

बिहार से नेपाल तक दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन, 136 KM लंबे रक्सौल-काठमांडू ब्रॉडगेज रेल लाइन की तैयारी तेज, 42 किमी सुरंग से गुजरेगी

India Nepal Border: रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन नेपाल को न केवल बिहार, बल्कि उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली तक ट्रेन की कनेक्टिविटी देगी. चारों ओर से जमीन से घिरे नेपाल को कोलकाता और देश के अन्य बंदरगाहों तक पहुंच मिलेगी.

बिहार से नेपाल तक दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन, 136 KM लंबे रक्सौल-काठमांडू ब्रॉडगेज रेल लाइन की तैयारी तेज, 42 किमी सुरंग से गुजरेगी
Raxaul Kathmandu Broad Gauge Rail Line: भारत-नेपाल रेल लाइन
Gemini Graphics
नई दिल्ली:

रक्सौल-काठमांडू ब्रॉडगेज रेल लाइन भारत और नेपाल के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी.यह रेल लाइन सीमावर्ती राज्य बिहार के पूर्वी चंपारण में रक्सौल से नेपाल की राजधानी काठमांडू के चोभर तक जाएगी. ये पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड ब्रॉडगेज रेलवे लाइन होगी. फाइनल अलाइनमेंट के हिसाब से इलरी लंबाई 136 किलोमीटर करीब होगी.इस रूट पर ट्रेनों की गति 120 किमी प्रति घंटा होगी.अभी सड़क से रक्सौल से काठमांडू जाने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है. हाई स्पीड ब्रॉडगेज ट्रेन के बाद यह यात्रा 2.5 घंटे रह जाएगा.यह ट्रेन 13 रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी. 

रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन का रूट

1. रक्सौल (भारत) 
2. बीरगंज (नेपाल एंट्री प्वाइंट) 
3. मनहरवा 
4. सपहर बाजार 
5. जीतपुर 
6. निजगढ़ 
7. धियाल 
8. शिखरपुर
9. सिसनेरी 
10. सतीखेल 
11. खोकना 
12. चोभर (काठमांडू टर्मिनल) 

 136 किमी लंबे रेल प्रोजेक्ट में 42 किमी सुरंग का रूट

रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन की बात करें तो भारत-नेपाल के हिमालय क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में रेल पटरी बिछाना चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग होगी. इसका कुल 30 फीसदी यानी 42 किमी हिस्सा सुरंगों से गुजरेगा.नदी और घाटी के इलाके को पार करने के लिए 124 बड़े पुल बनाए जाने हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया था कि 136 किमी लंबे रेल प्रोजेक्ट का फाइनल सर्वे और DPR बन गई है. कोंकण रेलवे को टेक्नोलॉजी सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है. फाइनल तकनीकी अलाइनमेंट सर्वे के लिए 41 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इस ड्रीम प्रोजेक्ट में 25 से 30 हजार करोड़ खर्च होंगे. 

ये भी पढ़ें - जनकपुरधाम-अयोध्या ट्रेन 23 नवंबर से होगी शुरू, टाइम टेबल हुआ जारी, नेपाल-बिहार-यूपी में 11 स्टेशनों पर रुकेगी

चीन की रेल लाइन का जवाब

चीन नेपाल को अपने तिब्बत रेल नेटवर्क केरुंग-काठमांडू लाइन से जोड़ने में जुटा है. जबकि भारत का रक्सौल-काठमांडू प्रोजेक्ट दक्षिण एशिया के चारों ओर जमीन से घिरे देश नेपाल तक भारत की कनेक्टिविटी, पर्यटन और आवाजाही को मजबूत करेगा.इस रेल लाइन से नेपाल को कोलकाता या हल्दिया से आने वाले सामान की डिलीवरी सस्ती, तेज रफ्तार वाली होगी. दिल्ली-काठमांडू की सीधी कनेक्टिविटी का रास्ता खुलेगा, क्योंकि रक्सौल पहले ही बड़ी लाइन पर है. इससे दिल्ली से काठमांडू के बीच सीधी ट्रेनें चल सकेंगी. 

ये भी पढ़ें - अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम ट्रेन में 8 AC और 7 स्लीपर कोच, सीतामढ़ी-नरकटियागंज से गोरखपुर भी रूट में शामिल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raxaul Kathmandu Broad Gauge Rail Line, India Nepal Border, Konkan Railway, Nepal Pm Balen Shah, Bihar Nepal Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com