विज्ञापन

चलती ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर पीटा, सिपाहियों से भी गुत्थम-गुत्थी, 6 लोगों पर FIR

जीआरपी सिपाही ललित सागर और अजय कुमार की तहरीर पर बेतिया बिहार निवासी रूबी देवी, उसकी बेटी लक्ष्मी, सुनीता और खुशी, समस्तीपुर निवासी पिक्कू कुमार और दरभंगा के बहड़ी निवासी चंदन ठाकुर के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

चलती ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर पीटा, सिपाहियों से भी गुत्थम-गुत्थी, 6 लोगों पर FIR
चलती ट्रेन में दो महिलाओं के बीच मारपीट.
NDTV
  • बिहार के दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद और मारपीट हुई
  • विवाद सुलझाने आए जीआरपी के दो सिपाहियों संग महिला और उसके परिवार ने मारपीट की
  • इस मामले में जीआरपी नजीबाबाद में चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है

बिहार के दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. विवाद सुलझाने पहुंचे जीआरपी के दो सिपाहियों संग एक महिला, उसकी तीन बेटियों और दो लड़कों ने हाथापाई कर दी.उन्होंने इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी. इस मामले में चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ जीआरपी नजीबाबाद में FIR दर्ज कराई गई है. वहीं, महिला पक्ष ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

चलती ट्रेन में दो महिलाओं के बीच मारपीट

बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन से जननायक एक्सप्रेस नजीबाबाद के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन में सीट पर लेटी बिहार की  एक महिला से दूसरे परिवार की महिला ने बैठने के लिए सीट मांगी. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी शुरू हो गई.एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी मुरादाबाद के सिपाही ललित सागर और अजय कुमार बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचे. उन्होंने गोद में बच्चा लिए खड़ी महिला को सीट देने के लिए कहा. आरोप है कि इस पर महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अपनी बेटियों और दो  युवकों के साथ मिलकर सिपाहियों से हाथापाई की. चलती ट्रेन में काफी देर तक हंगामा होता रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

महिला ने बीच बचाव करने गए सिपाहियों को भी पीटा

मुरादाबाद कंट्रोल से सूचना मिलने पर नजीबाबाद जीआरपी और आरपीएफ ने करीब चार घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन से मारपीट के आरोपी दो युवकों को पकड़ लिया. महिला और उसकी बेटियों ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, हालांकि उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ कमांडेंट ऋषि कुमार शुक्ला और मुरादाबाद जीआरपी इंस्पेक्टर कमल किशोर देर रात नजीबाबाद पहुंचे. उन्होंने आरपीएफ प्रभारी विपिन कुमार की मौजूदगी में दोनों सिपाहियों और बिहार के परिवार से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली.

बिहार निवासी रूबी देवी और उनकी बेटियों पर केस दर्ज

जीआरपी सिपाही ललित सागर और अजय कुमार की तहरीर पर बेतिया बिहार निवासी रूबी देवी, उसकी बेटी लक्ष्मी, सुनीता और खुशी, समस्तीपुर निवासी पिक्कू कुमार और दरभंगा के बहड़ी निवासी चंदन ठाकुर के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों आरोपी युवकों को पुलिस अपने साथ मुरादाबाद ले गई, जबकि महिला और उसकी बेटियां दूसरी ट्रेन से रवाना हो गईं.

जीआरपी कर्मियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज

जीआरपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना मुरादाबाद क्षेत्र की है. नजीबाबाद जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना और आगे की कार्रवाई के लिए मुरादाबाद भेज दी गई है.सीओ जीआरपी सहारनपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन में सीट को लेकर विवाद में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. घटनास्थल मुरादाबाद क्षेत्र में होने की वजह से जांच और विधिक कार्रवाई वहीं से की जाएगी.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेटा के दफ्तर में मचाई तोड़फोड़, नारे लगाकर काटा बवाल; 7 दिन का अल्टीमेटम देकर लौटे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Moradabad News, Train Fight, Train Fight Video, Women Fight Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com