विज्ञापन

देश की पहली बुलेट ट्रेन कब चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइमटेबल का ऐलान किया, सूरत से वापी तक रूट चालू होगा

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन के पहले रूट के चालू होने की टाइमिंग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बता दी है. इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का सूरत से वापी रूट अगले साल के अंत तक शुरू हो सकता है.

देश की पहली बुलेट ट्रेन कब चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइमटेबल का ऐलान किया, सूरत से वापी तक रूट चालू होगा
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन
NDTV
नई दिल्ली:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि देश की पहली ट्रेन 2027 की आखिरी तिमाही में शुरू हो जाएगी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट का सूरत से वापी तक पहला सेक्शन 2027 में खुलेगा. उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर कई चरणों में तैयार होगा. उन्होंने कहा कि सितंबर तक 456 किमी खंभों का काम और 371 किमी का पुल निर्माण पूरा हो चुका है.वैष्णव ने लिखा कि 299 किमी रूट में छह लाख नॉइज बैरियर (शोर रोकने के सिस्टम) लगाए गए हैं. 206 किमी के पुल पर 9300 OHE बिजली के खंभे लगाए गए हैं.चार पहाड़ी सुरंगों की खुदाई पूरी हो चुकी है. महाराष्ट्र में 21 किमी लंबी सुरंग के 5 किमी हिस्से की खुदाई माउंटेन टनलिंग से की गई है.

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के आठ स्टेशन कंप्लीट

उन्होंने बताया कि आठ स्टेशनों पर सिविल वर्क पूरा हो चुका है. वहां आर्किटेक्चरल फिनिशिंग का काम चल रहा है. साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन, सूरत और ठाणे में तीनों ट्रेन रखरखाव केंद्रों पर काम चल रहा है.समुद्र के नीचे बनने वाली सुरंग पर वैष्णव ने कहा कि महाराष्ट्र में ये हाई स्पीड रेल कॉरिडोर 21 किमी लंबी सुरंग से गुजरता है. इसमें से सात किमी का हिस्सा समुद्र के अंदर ठाणे क्रीक से होकर जाता है.यह देश की पहली समुद्र के नीचे बनी रेल सुरंग है. जुलाई 2026 में विक्रोली और सावली में दो टनल बोरिंग मशीनें लगाई गई हैं. जो देश की सबसे बड़ी टीबीेम मशीनों में से एक है. 

बुलेट ट्रेन रूट का अपडेट

इनमें से हर एक मशीन का कटरहेड 4 मंजिला इमारत जितना ऊंचा है. हर मशीन का वजन 3 हजार टन से ज्यादा है. ये 500 एशियाई हाथियों के भार के बराबर है. ये मशीन 96 मीटर लंबी है. लगभग पांच क्रिकेट पिचों के बराबर. भारत की पहली बुलेट ट्रेन पर रेल मंत्री ने कहा, स्वदेशी B28 ट्रेनसेट ICF और BEML बना रहे हैं. इसे 280 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया जाएगा. इसका पहला बॉडी फ्रेम बनने के बाद स्ट्रक्चरल टेस्ट किया जा रहा है. 2027 के बीच बुलेट ट्रेन के ट्रैक ट्रायल शुरू होंगे. जबकि 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली B35 ट्रेन उसके बाद चलेंगी. जबकि जापान की शिंकानसेन E10 2030 के तक तैयार हो पाएगी.

बुलेट ट्रेन में देरी के सवाल का जवाब दिया

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का जरूरी स्वदेशी बुनियादी ढांचा भी तैयार हो गया है. हाई स्पीड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम के सभी मुख्य ट्रांसफॉर्मर, मास्ट पर लगे क्रॉस आर्म्स और ग्राउंड प्रोटेक्शन और फीडर वायर भी भारत में बन रहे हैं. वैष्णव ने कहा कि 2017 में पहली बार ऐलान के बाद करीब ढाई साल तक प्रोजेक्ट राज्य सरकार की मंजूरी और भूमि अधिग्रहण के कारण शुरू नहीं हो सका. फिर दो साल कोरोना में लग गए. साल 2021 में सही तरीके से काम शुरू हो पाया. अगर बुलेट ट्रेन की देरी के सवाल का जवाब है कि असली निर्माण कार्य अभी सिर्फ पांच साल हुए हैं. 5 साल में जबरदस्त काम हुआ है. 

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट 508 किमी लंबा है. बुलेट ट्रेन के लिए ठाणे क्रीक के नीचे 7 किलोमीटर की समुद्री सुरंग सहित कुल 21 किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड होगा. गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच का पहला 50 किलोमीटर का खंड अगस्त 2027 में खुल सकता है. मुंबई से अहमदाबाद के 6-7 घंटे का सफर बुलेट ट्रेन से दो घंटे में होगा. 

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के कितने स्टेशन

मुंबई (बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स)
ठाणे    
विरार
बोइसर
वापी    
गुजरात    
बिलिमोरा    
सूरत
भरूच    
वडोदरा    
आनंद 
अहमदाबाद (कालूपुर)
साबरमती    

ये भी पढ़ें - दिल्ली से 2 घंटे में लखनऊ, यूपी की पहली बुलेट ट्रेन में होंगे 13 स्टेशन, नोएडा-कानपुर से प्रयागराज-अयोध्या तक पूरा रूट

ये भी पढ़ें - दिल्ली से 1 घंटे 45 मिनट में कानपुर, 3 घंटे में प्रयागराज... रेल मंत्री ने बताया वाराणसी तक बुलेट ट्रेन का पूरा रूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Ahmedabad Bullet Train, Surat Vapi Bullet Train Route, Mumbai Ahmedabad High Speed Rail Corridor, Bullet Train Opening Date, Railway Minister Ashwani Vaishnav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com