समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में पार्टी के साथ गठबंधन करने में विफल रहने के बाद कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखा है. सपा प्रमुख ने खुले तौर पर कांग्रेस की आलोचना की और इसे विश्वासघात बताया. उन्होंने कहा कि यदि ये भ्रम बना रहा तो इंडिया गठबंधन कभी भी भाजपा को नहीं हरा पाएगा.
अखिलेश यादव ने कहा, "अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सीटें नहीं देना चाहती थी, तो उन्हें ये पहले ही कहना चाहिए था. आज, सपा केवल उन सीटों पर लड़ रही है, जहां उसका अपना संगठन है. अब मध्य प्रदेश के बाद, हमें पता है कि राष्ट्रीय स्तर पर संसदीय चुनावों के लिए इंडिया गठबंधन है, अगर कांग्रेस इसी तरह व्यवहार करती रही, तो उनके साथ कौन खड़ा होगा? अगर हम मन में भ्रम लेकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे, तो हम सफल नहीं होंगे."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सपा प्रमुख ने कहा कि इंडिया गठबंधन के बावजूद सपा की रणनीति पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्याक) के लिए काम करने पर आधारित होगी.
अखिलेश यादव शाहजहांपुर में एक जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम में भाग ले रहे थे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी लोकसभा क्षेत्रों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने को कहा, ताकि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बात से अवगत कराया जा सके कि उन्हें भविष्य में भाजपा से किस तरह की चुनौतियों और साजिशों का सामना करना पड़ेगा.
सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है बीजेपी- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, "लोकसभा चुनाव होने तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया जा सके कि भविष्य में उन्हें किस तरह की चुनौतियों और साजिशों का सामना करना पड़ेगा, बीजेपी किस तरह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है, दुष्प्रचार करती है और इस हद तक झूठ फैलाती है कि लोग कई बार उसे सच मान लेते हैं."
उन्होंने कहा, "वे (भाजपा) नफरत की राजनीति करते हैं और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सपा इस तरह का 'शिविर' आयोजित करना जारी रखेगी."
सपा प्रमुख ने आगे बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मैं शाहजहांपुर के दौरे पर हूं और इस डबल इंजन सरकार (भाजपा) के तहत, शाहजहांपुर का बुनियादी ढांचा गड़बड़ा गया है, आप हर जगह कचरा देख सकते हैं, सड़कों पर जानवर घूम रहे हैं और वहां यातायात की कोई व्यवस्था नहीं है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं