न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अर्शदीप सिंह की दमदार गेंदबाजी देख पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उनके मुरीद हो गए हैं. उन्होंने अर्शदीप की जमकर सराहना की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'अर्शदीप सिंह के विकेट लेने की काबिलियत को अक्सर कम आंका जाता है. वह वाकई शानदार गेंदबाज हैं!'
अर्शदीप सिंह ने दूसरे टी20 मुकाबले में बिखेरी चमक
अर्शदीप सिंह का जलवा दूसरे टी20 मुकाबले में भी देखने को मिला. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 8.25 की इकॉनमी से 33 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार टिम साइफर्ट (07) और ग्लेन फिलिप्स (70) बने. अर्शदीप ने साइफर्ट को तिलक, जबकि फिलिप्स को धीर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

भारत को मिली जीत
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो दूसरे टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम बाजी मारने में कामयाब रही. क्राइस्टचर्च में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 180/5 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स (70) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा बेवन जैकब्स (58) ने भी फिफ्टी जमाई. फिन ऐलन 16 रन बनाने में कामयाब रहे.
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 181 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.5 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 26 गेंद में 51 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकी पारी खेली. उनके अलावा नमन धीर ने 31, अभिषेक शर्मा ने 27 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रनों का योगदान दिया.
इन गेंदबाजों का रहा जलवा
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सैंटनर ने चार विकेट चटकाए, जबकि जेकब डफी और नेथन स्मिथ को एक-एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें- VIDEO: बुरी तरह फ्लॉप हुए वैभव, स्मिथ ने फैलाया जाल आसानी से फंस गए सूर्यवंशी, मिचेल ने पकड़ा गजब का कैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं