लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election Results 2024) के अभी पूरे परिणाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन राजनीतिक हलचत तेज हो गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार ने कहा कि दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. साथ ही पवार ने कहा कि उन्होंने अभी तक चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार या किसी अन्य से बातचीत नहीं की है. पवार ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने देश की तस्वीर भी बदल दी है. इसमें महाराष्ट्र की बड़ी भूमिका है. इसके लिए मुझे महाराष्ट्र के लोगों पर गर्व है. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इंडिया अलायंस देश हित में कुछ कदम उठा रही है तो हम महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के माध्यम से सामूहिक योगदान में सबसे आगे रहेंगे.
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में प्रमुख भूमिका निभाई : पवार
साथ ही पवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श को सामने रखते हुए शाहू-फुले-अम्बेडकर के प्रगतिशील विचार को आगे बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में प्रमुख भूमिका निभाई है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
उन्होंने कहा कि अघाड़ी जाति और धर्म के विवादों से परे जाकर रोजगार, महंगाई जैसी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी पर विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभार जताया है.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी अपनी भूमिका को जमीनी स्तर तक ले जाने का प्रयास करेगी. साथ ही उन्होंने वादा किया कि हम अंतिम तत्व के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करना जारी रखेंगे.
ये भी पढ़ें :
* सुप्रिया सुले का आरोप- बारामती के EVM स्ट्रांगरूम में CCTV 45 मिनट हो गए बंद, रिटर्निंग ऑफिसर ने दी सफाई
* विचारधारा एक है तो अलग क्यों रहें : छोटी पार्टियों के कांग्रेस में संभावित विलय पर बोले शशि थरूर
* PM मोदी ने शरद पवार को NDA में शामिल करने की कोई पेशकश नहीं की, बस सुझाव दिया: देवेन्द्र फडणवीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं