प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल करने के लिए कोई पेशकश नहीं की थी, बल्कि उन्हें केवल सलाह दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को यह बात कही.
नंदुरबार जिले में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने सुझाव दिया था कि कांग्रेस में ‘विलय करके मरने' के बजाय लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) क्रमशः अजीत पवार और एकनाथ शिंदे से हाथ मिला लें.
फडणवीस ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शरद पवार को राजग में शामिल होने के लिए पेशकश करने की खबर गलत है. यह कोई प्रस्ताव नहीं बल्कि एक सलाह है. बारामती में शरद पवार की हार होगी. उद्धव ठाकरे और पवार दोनों डूबती नाव पर सवार हैं. यदि आप अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी करना चाहते हैं तो हमारे साथ रहें. यह बिल्कुल वही सलाह है जिसे मोदी ने दिया था.''
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
वरिष्ठ भाजपा नेता ‘पुणे यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स' द्वारा आयोजित एक अनौपचारिक चर्चा के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे.
फडणवीस ने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत विश्वास है कि राजग बारामती निर्वाचन क्षेत्र में जीतेगे. पुणे जिले का बारामती शरद पवार और उनके परिवार का गढ़ रहा है.
मूल राकांपा में विभाजन के साथ इस निर्वाचन क्षेत्र में सात मई को तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ. बारामती में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (शरद पवार के भतीजे) की पत्नी सुनेत्रा पवार से है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं