हैदराबाद में 29 साल की सॉफ्टवेयर कर्मचारी अपने फ्लैट में फंदे से लटकी मिलीं. जानकारी के मुताबिक, शादी से इनकार पर वीडियो कॉल पर धमकी के बाद यह घटना सामने आई है. रविवार तड़के हैदराबाद में एक लेडी कर्मचारी अपने घर पर फंदे से लटकी हुई मिली. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है. इसके साथ ही मौत से जुड़ी वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है. मृतक महिला की पहचान अर्चना चौधरी मलिक के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और 'माइंडस्पेस आईटी कॉरिडोर' स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थीं.
अब तक क्या पता चला है?
पुलिस के मुताबिक, महिला ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक सहकर्मी को वीडियो कॉल किया. उस वक्त वह सहकर्मी हैदराबाद शहर के बाहर अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल था. महिला ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वह अपनी जान दे देगी.
माधापुर पुलिस ने बताया, "गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर खोला, जहां लड़की मृत पाई गई."
पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और सुराग खोजने वाली टीम ने सबूत इकट्ठा करने के लिए जगह की जांच की. अर्चना के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया.
जांच करने वाले अधिकारी मौत से पहले के हालात की जांच कर रहे हैं, जिसमें कथित रिश्ते और अन्य संभावित कारण भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें | IPS कुहू गर्ग हुईं भावुक, SVPNPA में अवार्ड जीतने के बाद शेयर किए दिल के जज्बात
यह भी पढ़ें | क्या है हैदराबाद के बशीरबाग चौराहे से 'भगवान राम की मूर्ति' को हटाने का विवाद? पुलिस को उतारनी पड़ी भारी फोर्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं