विज्ञापन

जूते-चप्पल नहीं पहनते विजय एंटनी, बेटी मीरा की मौत के बाद लिया ऐसा फैसला, जानकर भर आएंगी आंखें

विजय एंटनी अपनी बेटी मीरा के निधन के बाद विजय ने जूते पहनना लगभग छोड़ दिया था. तीन साल बाद विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस दर्द को बयां किया. ये फिल्म बेटी और पिता के रिश्ते पर आधारित है.

जूते-चप्पल नहीं पहनते विजय एंटनी, बेटी मीरा की मौत के बाद लिया ऐसा फैसला, जानकर भर आएंगी आंखें
16 साल की बेटी को खोने का दर्द नहीं भूले विजय एंटनी
Instagram
नई दिल्ली:

जाने-माने एक्टर धनी विजय एंटनी हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म अप्पा कुट्टी के प्रमोशन के लिए अपनी पत्नी फातिमा और छोटी बेटी लारा के पहुंचे. इस प्रोगॉम में फातिमा ने तीन साल पहले बड़ी बेटी मीरा की मौत के बाद परिवार पर हुए असर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि विजय एंटनी आज भी बेटी की यादों को अपनी लाइफ में संजोकर रखे हुए हैं. फातिमा ने खुलासा किया कि विजय खास मौकों को छोड़कर जूते नहीं पहनते. इतना ही नहीं, वे आज भी मीरा की पुरानी घड़ी पहनते हैं, ताकि उसकी याद हमेशा उनके साथ बनी रहे. फातिमा की इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग भी इमोशनल हो गए. वो लोग आज भी अपनी बेटी के खोने के दर्द से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. 

बेटी की मौत के बाद से नहीं पहने जूते

अप्पा कुट्टी की फिल्म विजय एंटनी और उनकी बेटी के रिश्ते पर बेस्ड है, उनकी पत्नी फातिमा ने बताया कि बेटी मीरा की डेश के बाद उन्होंने किसी फिल्मी फंक्शन में पार्ट नहीं लिया था. इस दौरान फातिमा ने खुलासा किया कि बेटी की मौत के बाद विजय एंटनी ने जूते-चप्पल पहनना लगभग छोड़ दिया. उन्होंने कहा, "हमने मीरा के लिए सालों तक लंदन, अमेरिका और कई दूसरी जगहों से ढेर सारे जूते और चप्पल खरीदे थे. इतने कि हमारे घर का एक पूरा कमरा उनसे भरा हुआ है. उन जूतों को देखकर विजय एंटनी ने फैसला किया कि अब वो खुद फुटवियर नहीं पहनेंगे."

फातिमा ने आगे बताया कि विजय एंटनी अब केवल देश के बाहर होने वाले कुछ खास कॉन्सर्ट्स में ही जूते पहनते हैं. बेटी की याद आज भी उनकी लाइफ का हिस्सा है, इस वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया.

फातिमा ने ये भी बताया कि विजय एंटनी के पास कई महंगी घड़ियां हैं, लेकिन बेटी मीरा के जाने के बाद से वो अब सिर्फ एक ही घड़ी पहनते हैं, जो आखिरी बार मीरा ने पहनी थी. फातिमा ने इमोशनल होते हुए कहा, "तब से उन्होंने वो घड़ी कभी नहीं उतारी है." इस प्रोग्रॉम के दौरान फातिमा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वो सिर्फ सात साल की थीं, तब उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे. सालों बाद उन्हें अपने पति विजय एंटनी से वही इमोशनल सपोर्ट और प्यार मिला. उन्होंने कहा, "विजय एंटनी ही वो इंसान हैं, जिन्होंने मुझे वह प्यार दिया."

ये भी पढ़ें: 27 साल पुराना अलका याग्निक-सलमान खान का सुपरहिट गाना, फिल्म रही फ्लॉप लेकिन बिक गए 22 लाख कैसेट, रानी मुखर्जी ने लूट ली थी महफिल

इस प्रोग्रॉम में उनकी छोटी बेटी लारा भी मौजूद थीं. मीरा के निधन के बाद काफी समय पर ये पूरा परिवार पब्लिकली एक साथ नजर आए थे. फातिमा की इमोशनल बातों ने वहां मौजूद लोगों को भी इमोशनल कर दिया और परिवार के गहरे दुख और एक-दूसरे के लिए उनके मजबूत रिश्ते की झलक दिखाई.

मीरा के निधन के  बाद विजय एंटनी ने की थी ये बात 

बेटी मीरा के निधन के कुछ दिनों बाद विजय एंटनी ने एक इमोशनल बयान जारी किया था, जिसने उनके दर्द को बयां कर दिया था. 19 सितंबर 2023 को चेन्नई के घर में 16 साल की मीरा मृत पाई गई थीं. अपने एक स्टेटमेंट में विजय एंटनी ने लिखा था, "मेरी बेटी मीरा बेहद प्यार करने वाली और स्ट्रांग थी. वो अब एक ऐसी बेहतर और शांतिपूर्ण दुनिया में चली गई है, जहां जाति, धर्म, पैसा, ईर्ष्या, दर्द, गरीबी और बदले की भावना जैसी कोई चीज नहीं है. वो अब भी मुझसे बातें कर रही है." उन्होंने आगे कहा, "मैं भी उसके साथ ही मर गया हूं. अब मैं अपना समय उसी के साथ बिताता हूं. आज के बाद मैं उसकी ओर से जो भी अच्छे काम करूंगा, उनकी शुरुआत उसी के द्वारा मानी जाएगी."

विजय एंटनी का यह इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. उनके शब्दों से साफ झलकता था कि बेटी के निधन ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया था और वो आज भी उसकी यादों के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

विजय एंटनी की प्रोडक्शन कंपनी विजय एंटनी फिल्म कॉर्पोरेशन ने मीरा की यादों को जिंदा रखने की एक खास पहल की है. कंपनी अपनी फिल्मों में मीरा और फातिमा को प्रोड्यूसर के रूप में क्रेडिट देती रही है, ताकि उनकी बेटी की यादें हमेशा उनके काम का हिस्सा बनी रहे. विजय एंटनी की आने वाली फिल्म 'अप्पा कुट्टी', जिसका डायरेक्शन एमयू मारन ने किया है, में प्रीति असरानी लीड रोल में नजर आएंगी. पिता-बेटी के रिश्ते पर बनी ये फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होगी. 
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर 'ओएम' और 'आकाशमलो ओका तारा' से होने वाली है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विजय एंटनी की ये फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है.

कैसे हुई थी मीरा की मौत

बता दें कि विजय एंटनी की बेटी मीरा का निधन 16 साल की उम्र में हुआ था. उन्होंने चेन्नई के घर में खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं  क्लास में पढ़ने वाली मीरा स्ट्रेस से जूझ रही थीं और इसलिए उनका इलाज भी चल रहा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Antony, Vijay Antony Daughter Death, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com